फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four dengue patients found

डेंगू के चार रोगी मिले

Thu, 30 Sep 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Four dengue patients found
जिले में डेंगू बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में डेंगू के चार मरीज सामने आए हैं। जिले में इस सीजन में डेंगू मरीजों की संख्या 33 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बुधवार को मिले डेंगू मरीजों में 27 व 31 वर्षीय दो युवक बल्लीवाला व अजबपुर खुर्द के रहने वाले हैं। इसी तरह 47 व 51 वर्षीय दो महिला रोगी बल्लूपुर व भानियावाला की रहने वाली हैं। यह सभी रोगी वर्तमान में अपने घर पर हैं। सभी की स्थिति ठीक है। जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम देहरादून की टीम द्वारा डेंगू प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में सघन डेंगू लार्वा सर्वे और लार्वा नाशक का छिड़काव व फॉगिंग कराई गई। विभिन्न जगह पर लार्वा पाए गए, जिन्हें नष्ट किया गया। टीमों ने इस वर्ष अभी तक जिले में 918254 आबादी के अंतर्गत 186445 घरों का सर्वे किया है। इसमें से 8910 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया। जिन्हें नगर निगम, स्वास्थ्य व अन्य संबंधित विभागों की टीमों द्वारा नष्ट किया गया है। सभी डेंगू प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में डेंगू से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पंफलेट वितरित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व नगर निगम की टीमों द्वारा क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। डेंगू पॉजीटिव मरीज पाए जाने पर रोकथाम के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed