{"_id":"5e1b7fbe8ebc3e88182298cd","slug":"four-days-later-the-snow-was-off-the-roads-traffic-restored-vikas-nagar-news-drn3325590148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद सड़कों से हटी बर्फ, यातायात बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद सड़कों से हटी बर्फ, यातायात बहाल
विज्ञापन
चकराता छावनी बाजार में सड़क पर जमी बर्फ की परत को हटाती जेसीबी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बर्फबारी के बीच बंद हुए चकराता-मसूरी, चकराता-त्यूनी और लाखामंडल मोटर मार्ग पर रविवार को लोनिवि ने उक्त सड़कों पर जमी हुई बर्फ को जेसीबी से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। यातायात बहाल होने से 80 से अधिक गांव की आबादी ने राहत की सांस ली है। वहीं सड़कों पर यातायात बहाल होने के लिए तहसील प्रशासन ने उक्त सड़कों पर संपर्क करने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
मालूम हो कि भारी बर्फबारी के बीच नौ जनवरी को उक्त सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी। सड़कों के बंद होने से लोगों का चकराता स्थित ब्लॉक और तहसील मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से कटा हुआ था। चकराता-त्यूनी मोटर मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को वाया क्वानू होकर चकराता पहुंचना पड़ रहा था जबकि, चकराता-मसूरी और लाखामंडल पर संपर्क करने वाले लोगों को वाया कालसी होकर चकराता पहुंचना पड़ रहा था। ऐसे में रविवार को लोनिवि ने जेसीबी से बर्फ को हटा उक्त सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया है। सड़कों पर यातायात बहाल होने के बाद रविवार को लोखंडी, देववन, खंडबा और मुंडाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पर्यटकों ने यहां पर बर्फ का लुत्फ उठाया।
तहसीलदार चकराता केएस नेगी ने बताया कि चकराता-त्यूनी मोटर मार्ग पर धारनाधार, जाडी, लोखंडी और कोटी के पास सड़क पर पाला जम सकता है। ऐसे में इन हिस्सो पर वाहनों के स्किट होने का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से सड़क पर सावधानी पूर्वक सफर करने की सलाह दी है।