फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four crore fine on two stone crushers in ramnagar

स्टोन क्रशर पर हो रहा था अवैध खनन, छापेमारी में जुर्माने की रकम सुनकर सकते में आए संचालक

Wed, 27 Sep 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर 
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर  Updated Wed, 27 Sep 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Four crore fine on two stone crushers in ramnagar

प्रशासन, खान, वन विभाग की संयुक्त टीम ने रामनगर में दो स्टोन क्रशन पर इतना जुर्माना लगाया क‌ि सुनकर संचालक सकते में आ गए। वहीं मौके पर म‌िले सामान को भी सीज कर द‌िया। पढ़‌िए पूरा मामला... 

विज्ञापन


टीम ने मनसा और मैसर्स ढिल्लन स्टोन क्रशरों पर छापा मारकर बिना अनुमति गड्ढा खोदकर अवैध खनन करते पकड़ा। टीम ने अवैध खनन में लिप्त पोकलैंड, ट्रैक्टर ट्रॉली और डंपरों को सीज कर दिया है। दोनों क्रशरों पर 44,814 घनमीटर अवैध खनन करने पर 3 करोड़ 98 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। 
विज्ञापन


एसडीएम परितोष वर्मा और उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मंगलवार को अवैध खनन की सूचना पर छापामारी की। टीम सबसे पहले सक्खनपुर में मनसा स्टोन क्रशर पहुंची यहां दो गड्ढे खोद कर 25,590 घन मीटर अवैध आरबीएम निकाला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Four crore fine on two stone crushers in ramnagar

​टीम ने मनसा पर अवैध खनन की रायल्टी का पांच गुना कुल 2 करोड़ 29 लाख 19 हजार 200 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद टीम ने वीरपुर लच्छी में मैसर्स ढिल्लन स्टोन क्रशर पहुंची। यहां टीम ने मौके से दो गड्ढे खोद कर अवैध खनन कर रही पोकलैंड और 10 डंपरों को पकड़ा।

टीम को देखकर चालक वाहनों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। यहां पैमाइश की तो दोनों गड्ढों से 19,224 घनमीटर अवैध खनन किया गया था। टीम ने सभी वाहनों को सीज कर दिया और 1 करोड़ 69 लाख 17 हजार 120 रायल्टी व 4 लाख अर्थदंड ठोका। फिलहाल अवैध खनन की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

इसके अलावा टीम ने जीवानंदपुर से अवैध रेता बजरी ले जाती एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी सीज किया है। छापामारी टीम में तहसीलदार प्रियंका रानी, एसडीओ कलम सिंह बिष्ट, पीरूमदारा चौकी प्रभारी राहुल राठी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed