फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four candidates contest for the post of Bar President

Dehradun News: बार अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

Thu, 20 Mar 2025 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four candidates contest for the post of Bar President
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए चल रही प्रक्रिया में बुधवार को अध्यक्ष व सचिव पद के एक-एक प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। अब अध्यक्ष के लिए चार और सचिव के लिए दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। उधर, कई पदाधिकारियों को निर्विरोध घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के चुनाव से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय गुप्ता के नाम वापस लेने के बाद अब शूरवीर चौहान, पवन सिंह, चौधरी विजयपाल सिंह व नरेश कुमार सैनी चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार सचिव पद से शशि कुमार तोमर के नाम वापस लेने के बाद नितिन कुमार वर्मा और मयंक सेमवाल के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन


उधर, उपाध्यक्ष पद पर रफाकत खां व ऋषिपाल रोहिला आमने-सामने हैं और सह सचिव पद पर विपिन लखरवाल, गुरुचरण सिंह राठौर के बीच चुनाव होगा। पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाली एक प्रत्याशी प्रतिमा का नामांकन निरस्त हो जाने के चलते सुमन लता को निर्विरोध चुन लिया गया। इसके अलावा लेखा निरीक्षक पद के लिए अमिता राणा, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश वर्मा, 20 प्लस सदस्य वर्ग में राजेश चौरसिया, 15 प्लस सदस्य वर्ग में शाही गैरोला, 10 प्लस वर्ग सदस्य में प्रतिमा और सामान्य सदस्य के पद पर अनुज गौतम को निर्विरोध चुन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी धीर सिंह आजाद, नरेश चौहान व शालिनी सेठी ने बताया कि नाम वापसी, नामांकन पत्रों की जांच व कई पदों पर प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष व सह सचिव पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed