{"_id":"56f6e9714f1c1baf2af1533e","slug":"four-beaten-up-after-oppose-to-make-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का वीडियो बनाने से रोका तो चार को पीट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का वीडियो बनाने से रोका तो चार को पीट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 27 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के कारगी क्षेत्र में अपने छत से महिलाओं का वीडियो बनाने का विरोध करने पर एक परिवार के चार सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी कोई हमलावर पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
पटेलनगर क्षेत्र के कारगी में एक शादी समारोह था। कुछ महिलाएं और युवतियां छत पर खड़ी थी। इस दौरान पड़ोस की छत पर खड़े युवकों ने उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
वीडियो बनाने पर महिलाओं ने किया था विरोध
महिलाओं ने पहले तो नजर अंदाज किया, लेकिन जब वो लगातार वीडियो बनाते रहे तो घर जाकर विरोध जताया। उस समय तो मामला सुलट गया।
आरोप है कि शनिवार सुबह इसी रंजिश 7-8 युवकों ने हमला कर सलीम पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बीच-बचाव में आई पत्नी शबनम, बेटे दानिश और बेटी नगमा को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन