फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four arrested with 24 illegal data of Sagon

सागोन की 24 अवैध डाटों के साथ चार गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with 24 illegal data of Sagon
तिमली रेंज में सागोन की लकड़ी के साथ गिरफ्तार तस्कर (नीचे बैठे हुए)। - फोटो : VIKAS NAGAR
कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की तिमली रेंज के अंतर्गत वन कर्मचारियों ने सागोन की 24 अवैध डाटों के साथ चार वन तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी सीज कर दिया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह वन विभाग की टीम दर्रारेट बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी टीम को एक पिकअप आता दिखाई दिया, जिसमें चार लोग सवार थे। वाहन की तलाशी ली तो सागोन की 24 डाट बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान वाहन सवार लकड़ी के अभिवहन से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर टीम ने वाहन को सीज कर दिया। रेंजाधिकारी पूजा रावल ने बताया कि लकड़ी को कहां से काट कर लाया गया इसकी जांच की जा रही है। पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान फिराज पुत्र यूसुफ, सोनू पुत्र जाहिद, शहजाद पुत्र इलियास तीनों निवासी बुलाकीवाला और प्रदीप उर्फ सोनू पुत्र मीर सिंह निवासी भोजावाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed