फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four aerobridges being built at Jolly Grant Airport Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बन रहे चार एयरोब्रिज, विमान से सीधे टर्मिनल तक आवाजाही कर सकेंगे यात्री

Sat, 17 Jun 2023 01:04 PM IST
रेनू सकलानी चंद्रमोहन कोठियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
चंद्रमोहन कोठियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 Jun 2023 01:04 PM IST
सार

धूप और बारिश में यात्रियों को काफी परेशानी होती है। जिसे देखते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक साथ चार एयरोब्रिज बनने का काम शुरू हुआ था। इनके तैयार होने के बाद यात्रियों की यह परेशानी दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
Four aerobridges being built at Jolly Grant Airport Dehradun Uttarakhand news in hindi
जौलीग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल एयरपोर्ट पर चार एयरोब्रिज बनाए जा रहे हैं। जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि दिसंबर तक चारों एयरब्रिज बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे यात्री बिना परेशानी विमान से टर्मिनल तक आवाजाही कर सकेंगे।

विज्ञापन

दरअसल वर्तमान में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक भी एयरोब्रिज नहीं है। ऐसे में यात्रियों को विमान से टर्मिनल तक आने-जाने के लिए बस या पैदल ही आवाजाही करनी पड़ती है। इससे धूप और बारिश में यात्रियों को काफी परेशानी होती है। जिसे देखते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक साथ चार एयरोब्रिज बनने का काम शुरू हुआ था। इनके तैयार होने के बाद यात्रियों की यह परेशानी दूर हो जाएगी।

विज्ञापन

इन दिनों एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य जोरों पर है। इस के तहत 460 करोड़ की लागत से कुल 42776 वर्ग मीटर जगह में एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बनाया जा रहा है। इसका काफी काम पूरा हो चुका है और 28729 वर्ग मीटर हिस्से पर ऑपरेशन भी शुरू किया जा चुके हैं। वहीं टर्मिनल के साथ ही चारों एयरोब्रिज बनाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर दस छोटे व दस बड़े विमानों की पार्किंग बनाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैसे काम करता है एयरोब्रिज
एयरोब्रिज द्वारा हवाई यात्री बिना ग्राउंड पर जाए टर्मिनल से सीधे विमान के अंदर जा सकेंगे और विमान से सीधे टर्मिनल तक आ सकेंगे। एक साथ चार एयरोब्रिज बनने के बाद एयरपोर्ट पर खड़े चार विमानों से यात्री सीधे टर्मिनल के बीच आवाजाही कर सकेंगे। इससे समय की भी बचत होगी और यात्रियों को धूप या बारिश की परेशानी भी नहीं होगी। एयरोब्रिज सिर्फ बोइंग या एयरबस (बड़े विमानों) तक आवाजाही सुनिश्चत करेगा। एटीआर (छोटे विमानों) के लिए एयरोब्रिज कार्य नहीं करेगा। ऐसे में इनके लिए पहले जैसी व्यवस्था रहेगी। देश के चुनिंदा एयरपोर्ट पर ही एयरोब्रिज की सुविधा है।

भूमि अधिग्रहण के बाद लगेगी कैट-वन एप्रोच लाइट

एयरपोर्ट पर कैट वन एप्रोच लाइट लगाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके लिए चोर पुलिया की तरफ से अठूरवाला और जौलीग्रांट की 1.9780 हेक्टयर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस जमीन के 0.0800 हेक्टयर पर जौलीग्रांट के लोगों को रास्ता दिया जाएगा। शेष जमीन पर कैट वन एप्रोच लाइट लगाई जाएंगी। इन लाइटों के लगने के बाद कम दृश्यता और खराब मौसम में भी विमान आसानी से लैंड कर सकेंगे। फिलहाल इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस), पॉथ इंडिकेटर और दूसरे उपकरणों की मदद से प्लेन लैंड हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दोबारा खुलेगी पांच साल में हुए अंतरधार्मिक विवादों की फाइल, पुलिस मुख्यालय ने मांगा ब्योरा

टर्मिनल के साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट में चार एयरोब्रिज बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिसका लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। आगामी दिसंबर तक टर्मिनल और एयरोब्रिज के काम पूरा हो जाएगा। -प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक देहरादून।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed