{"_id":"6acbefa86ebb36d4890473e7","slug":"foundation-stone-laid-for-the-ring-road-connecting-chanchak-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1088220-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चानचक पुल से डकोटा, लालढांग और मोथरोवाला को जोड़ने वाली रिंग रोड का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चानचक पुल से डकोटा, लालढांग और मोथरोवाला को जोड़ने वाली रिंग रोड का शिलान्यास
विज्ञापन
नवरात्र के अवसर पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने क्लेमेंटटाउन में चानचक पुल से डकोटा, लालढांग और मोथरोवाला को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित रिंग रोड का पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया। लगभग तीन किलोमीटर लंबी और 12 मीटर चौड़ी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के करीब 50 हजार नागरिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विधायक विनोद चमोली ने कहा कि सड़क बनने से डोईवाला और दूधली से क्लेमेंटटाउन आने वाले लोगों का समय और ईंधन बचेगा। इसी तरह क्लेमेंटटाउन से मोथरोवाला, दूधली, डोईवाला और डकोटा जाने वाले लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस सड़क को हरिद्वार बाईपास से जोड़ने की योजना है।
भाजपा नेता एवं सिट्रस संस्था के महेश पांडे ने कहा कि स्थानीय लोग वर्ष 2007 से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सेना क्षेत्र में सुरक्षा जांच के दौरान होने वाली परेशानियों से भी लोगों को राहत मिलेगी। रिंग रोड बनने से लोग सेना क्षेत्र के भीतर से गुजरे बिना इंद्रपुरी, रामगढ़, दूधा देवी, मोथरोवाला ढाबा और लालढांग तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल राठौड़ ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में विजय भट्ट, सुधीर थापा, अभिषेक परमार, सुरेंद्र मित्तल, राजपाल पयाल, उमादत्त सेमवाल, बीना नौटियाल आदि मौजूद रहे।