फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   former uttarakhand vidhan sabha president govind kunjwal get 100 crore money offer from bjp

उत्तराखंड विस के पूर्व अध्यक्ष का खुलासा- ‘100 करोड़ लो या सीएम बन जाओ, भाजपा ने मुझे की थी पेशकश’

Sat, 18 Aug 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Aug 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
former uttarakhand vidhan sabha president govind kunjwal get 100 crore money offer from bjp
गोविंद सिंह कुंजवाल - फोटो : अमरउजाला

उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बृहस्पतिवार को सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 2016 के सियासी संग्राम के दौरान हरीश रावत सरकार को गिराने के लिए उन्हें 100 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी।

विज्ञापन


इसे ठुकरा दिया गया, तो नई पेशकश सीएम पद से जुड़ी की गई। कहा गया कि वह नौ विधायकों की सदस्यता खत्म न करें। हरीश रावत सरकार गिर जाएगी, तो फिर उन्हें सीएम बना दिया जाएगा। मगर ये पेशकश भी उन्होंने स्वीकार नहीं की।
विज्ञापन


2016 के सियासी संग्राम में विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप बडे़ स्तर पर गूंजे थे। कांग्रेस के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल और राजेंद्र भंडारी ने तो बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस करके ये खुलासा किया था कि उन्हें कांग्रेस छोड़ने की एवज में पांच-पांच करोड़ रुपये की पेशकश की गई। कांग्रेस के उस समय के एक विधायक ने बाद में बताया था कि उन्हें दस करोड़ रुपये तक देने की बात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की सबसे बड़ी पेशकश का खुलासा करके सबको चौंकाया

former uttarakhand vidhan sabha president govind kunjwal get 100 crore money offer from bjp
गोविंद कुंजवाल - फोटो : file photo

बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं के बीच एक कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने खरीद फरोख्त की अब तक की सबसे बड़ी पेशकश का खुलासा करके सबको चौंका दिया। अमर उजाला से बातचीत में भी कुंजवाल ने अपने उन शब्दों को दोहराया, जो उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच कहे। कुंजवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से राजनीति की है और प्रलोभनों को हर बार खारिज किया। 

सुलगते सवाल, कुंजवाल के जवाब
01-पेशकश करने वाले लोग कौन थे? इस सवाल का जवाब कुंजवाल सिर्फ  इतना भर देते हैं-जो लोग भाजपा की सरकार बनाना चाहते थे, उन्होंने ही मुझे ये पेशकश की थी। पहली पेशकश रुपयों की थी, मुझसे कहा गया कि 100 करोड़ ले लो। मैंने इसे ठुकराया, तो फिर कहा गया कि नौ विधायकों की सदस्यता बचा लो, आपको सीएम बनवा दिया जाएगा। इसे भी मैंने खारिज कर दिया था।

02- इस पूरे मामले में सवाल कुंजवाल की मंशा पर भी खडे़ हो रहे हैं कि उन्होंने इतने दिनों तक ये बात क्यों छिपाए रखी। उस समय यदि इस रहस्य का खुलासा होता तो कांग्रेस की लड़ाई को और ताकत मिलती। इस पर कुंजवाल के अपने तर्क हैं। बकौल कुंजवाल- उस वक्त इस खुलासे से लड़ाई उलझती। मैंने इस बात पर ही फोकस किया कि लड़ाई को सूझबूझ से आगे बढ़ाया जाए। इसी वजह से हमारी जीत हुई।

अटल जी निधन से हम शोक संतप्त हैं। इस बारे में अभी कोई प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं हैं। जरूरत पड़ेगी तो बाद में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। फिलहाल इस बारे में अभी कुछ नहीं कहना है।
- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed