उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत सोमवार को अचानक बीमार हो गए। उन्हें सुबह अचानक चक्कर आया। बताया जा रहा है कि उनके सीने में दर्द की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री के कई मेडिकल टेस्ट हुए हैं। हरीश रावत की बीमारी की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनका हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने हरीश रावत की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और वित्त सचिव अमित सिंह नेगी भी मौजूद रहे। डॉक्टरों ने बताया कि हरीश रावत की सेहत को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है।
Dehradun: Former Chief Minister of Uttarakhand and Senior Congress leader Harish Rawat admitted to hospital after he complained of chest pain. (file pic) pic.twitter.com/XEUC15Gzfs
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) October 7, 2019
हाल-चाल पूछने मैक्स अस्पताल पहुंचे सूर्यकांत धस्माना
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना हरीश रावत का हाल-चाल पूछने मैक्स अस्पताल पहुंचे। सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत जी को कल देर रात मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्हें कुछ बेचैनी व सीने में भारी पन महसूस हो रहा था। उनकी जांच में बीपी, शुगर व पल्स सामान्य पाए गए हैं। अभी कुछ और जांच चल रही है। डॉक्टर ने आराम के लिए कहा है। घबराने की कोई बात नहीं है।
प्रोफाइल:
नाम - हरीश रावत
जन्म - 27 अप्रैल 1947
पिता- राजेंद्र सिंह रावत
मां - देवकी देवी
गांव - मोहानारी जिला अल्मोड़ा
शिक्षा - लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी