फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former State Congress President Ganesh Godiyal met Chief Minister Pushkar Singh Dhami 

सीएम से मिले गोदियाल: बदरी-केदार मंदिर समिति सदस्य के लगाए आरोपों को किया खारिज, ज्ञापन सौंप की जांच की मांग

Sun, 10 Jul 2022 02:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Jul 2022 02:57 PM IST
सार

कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने अपने कार्यकाल में मंदिर समिति के माध्यम से कराए गए विभिन्न कार्यों का भी क्रमवार उल्लेख किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि वह जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। वह खुद राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

विज्ञापन
Former State Congress President Ganesh Godiyal met Chief Minister Pushkar Singh Dhami 
सीएम धामी से मिले कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीकेटीसी के सदस्य की ओर से उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच एसआईटी या उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश की देखरेख में गठित कमेटी से कराए जाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सहकारिता, उच्च शिक्षा और चिकित्सा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत पर लगे आरोपों की जांच की मांग भी की।

विज्ञापन


रविवार सुबह पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस संबंध में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा। उन्होंने बीकेटीसी सदस्य की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने एसआईटी या हाईकोर्ट के रिटायर जज से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


इससे पूर्व शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में गोदियाल ने कहा कि मंदिर समिति के एक वर्तमान सदस्य की ओर से वर्ष 2012 से वर्ष 2017 के मध्य उनकी अध्यक्षता वाली मंदिर समिति पर विभिन्न अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की शिकायत विभागीय मंत्री से नहीं कर कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से कर जांच की मांग की गई है। मंत्री की ओर से जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, जिसका वह स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Board: फेल छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका, शिक्षा मंत्री ने कहा-कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी सरकार

कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने अपने कार्यकाल में मंदिर समिति के माध्यम से कराए गए विभिन्न कार्यों का भी क्रमवार उल्लेख किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि वह जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। वह खुद राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान वह समिति में अकेले विपक्षी पार्टी से थे, जबकि बाकि सारे सदस्य भाजपा के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed