फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former SP minister son arrested for land fraud

Former SP Minister Son Arrested: जमीन की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर दबोचा

Wed, 29 Jun 2022 06:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 Jun 2022 06:06 PM IST
सार

बुग्गावाला पुलिस ने दिल्ली महारानी बाग में दबिश देकर मंत्री के बेटे को दबोचा। लाखों की जमीन की धोखाधड़ी में मंत्री का बेटा फरार चल रहा था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। लेखपाल और एक अन्य आरोपी भी फरार है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Former SP minister son arrested for land fraud
धोखाधड़ी में गिरफ्तार पूर्व मंत्री का बेटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन की धोखाधड़ी में फरार चल रहे सपा के पूर्व मंत्री के बेटे को पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी का यूपी में भी आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। वहीं मामले में फरार चल रहे लेखपाल और एक अन्य की तलाश के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

 
बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गांव लालवाला मजबता निवासी जुल्फान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि ग्राम नौकराग्रंट में उनकी और भाई शाहनवाज की करीब 37 बीघा जमीन है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सपा के पूर्व वन मंत्री मोहम्मद असलम खान के बेटे अरशद खान निवासी लालवाला मजबता, रमेश पटवारी निवासी ज्वालापुर और श्याम लाला निवासी बादीवाला ने मिलकर उक्त जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे।
विज्ञापन


उनके और भाई के फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर जिलाधिकारी हरिद्वार से अनुमति कराई थी। इसके बाद जमीन को अपनी बताकर मुदित कोहली पुत्र परनीत कोहली निवासी 31 श्रीराम रोड सिविल लाइन, दिल्ली को बेचकर 95 लाख रुपये हड़प लिए। मामले की सच्चाई का पता लगने पर मुदित कोहली ने भी डेढ़ महीने पहले बुग्गावाला थाने में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस पूर्व मंत्री के बेटे, लेखपाल और श्याम लाला की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व मंत्री का बेटा दिल्ली में शरण लिए हुए है। पुलिस ने बुधवार को महारानी बाग, नई दिल्ली में छापा मारकर आरोपी को दबोच लिया और बुग्गावाला थाने ले आई। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें...Threat to kill BJP leader:  नुपुर शर्मा के पक्ष में लिखी पोस्ट, पाकिस्तान, सउदी अरब से आ रहे कॉल, उदयपुर की घटना से डरे

कई लोगों से कर चुका है धोखाधड़ी

एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि जांच में पता चला है कि पूर्व मंत्री का बेटा कई लोगों से जमीन का फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। उसके खिलाफ सहारनपुर में भी धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। आरोपी हरिद्वार में भी कई लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। हरिद्वार, दिल्ली और सहारनपुर में आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पूर्व मंत्री समेत तीनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed