{"_id":"638b6d15a6d86a0b086b5e23","slug":"former-rajasthan-cm-vasundhara-raje-reached-parmarth-niketan-rishikesh-ganga-aarti-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर की गंगा आरती, साथ पहुंची ये अभिनेत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर की गंगा आरती, साथ पहुंची ये अभिनेत्री
Sat, 03 Dec 2022 09:15 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनिकीरेती (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनिकीरेती (ऋषिकेश)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:15 PM IST
सार
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर गंगा आरती की। इस दौरान वसुंधरा राजे सिंधिया ने परमार्थ निकेतन के पर्यावरण और नदियों के संरक्षण, समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण, भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार और गंगा के प्रति जागरूकता आदि कार्यों के बारे में जाना।
विज्ञापन
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंचीं परमार्थ निकेतन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परमार्थ निकेतन में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और अभिनेत्री लोकेट चटर्जी पहुंचीं। परमार्थ गुरुकुल के आचार्यों और ऋषिकुमारों ने शंख ध्वनि और पुष्पवर्षा से स्वागत किया। उन्होंने परमार्थ गंगा आरती में भी सहभाग किया।
विज्ञापन
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने वसुंधरा राजे सिंधिया और लोकेट चटर्जी से चर्चा करते बताया कि परमार्थ निकेतन लैंगिक समानता और लिंग आधारित हिंसा पर व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। लक्ष्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना है। कहा कि राजस्थान महान योद्धाओं, अद्भुत शौर्य व साहस की भूमि है।
विज्ञापन
राजस्थान की माटी ने महाराणा प्रताप जैसे वीरों को जन्म दिया है। वसुंधरा राजे सिंधिया ने परमार्थ निकेतन के पर्यावरण और नदियों के संरक्षण, समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण, भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार और गंगा जी के प्रति जागरूकता आदि कार्यों के बारे में जाना।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...हनीमून से पहले युवक को झटका: पत्नी उसी पैकेज पर किसी और के साथ गई मालदीव, इंस्टाग्राम पर फोटो डाल उड़ाए होश
उन्होंने कहा कि कि परमार्थ के आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए संचालित कार्यक्रम वास्तव में अनुकरणीय हैं। लोकेट चटर्जी ने कहा कि परमार्थ निकेतन अत्यंत शांति और आनंद प्रदान करने वाला स्थान है। स्वामी चिदानंद ने वसुंधरा राजे सिंधिया और लोकेट चटर्जी को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।