फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former PM's granddaughter filed a case against her husband and in-laws

Dehradun : पूर्व पीएम की पोती ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस पर लगाया यह आरोप

Sun, 21 May 2023 01:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 21 May 2023 01:38 AM IST
सार

राजपुर थाने में उनके खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने अभी इसे जांच में रखा है।

विज्ञापन
Former PM's granddaughter filed a case against her husband and in-laws
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की पोती ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राजपुर थाने में उनके खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने अभी इसे जांच में रखा है। इधर, इस मामले में महिला ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप भी पुलिस पर लगाया है।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री की पोती अंद्रीजा मंजरी सिंह की शादी 2017 में ओडिसा के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते अर्केश सिंह से हुई थी। ओडिसा विधानसभा चुनाव के बाद अंद्रीजा और उनके पति देहरादून में रहे थे। अंद्रीजा का आरोप है कि गत 13 मई को वह किसी काम से घर के बाहर गई थीं। जब वापस लौटीं तो देखा कि वहां पर उनका पति अर्केश सिंह और मैनेजर हरि सिंह पहले से ही खड़े थे। इस दौरान जब वह घर में घुसने का प्रयास करने लगीं तो दोनों ने ताला लगा दिया। उन्होंने इसका कारण पूछा तो दोनों मारपीट करने लगे। गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस मामले में उन्होंने राजपुर थाने में तहरीर दी थी। इस तहरीर में उन्होंने अपने ससुर पूर्व सांसद अनंग उदय सिंह, देवर अलिकेश नारायण पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। कहा था कि उनके ससुराल वाले उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं। यह मामला पीएमओ तक भी पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों अंद्रीजा सिंह ने पुलिस मुख्यालय में भी शिकायत की थी। इस पर अब अंद्रीजा के पति, ससुर, देवर और पति के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की गई है। मामले में विवेचना की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed