फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former PM Atal Bihari Vajpayee ashes immersed in Triveni Ghat rishikesh

उत्तराखंड: भाजपा नेताओं ने त्रिवेणी घाट पर विसर्जित की पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां

Fri, 24 Aug 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 24 Aug 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Former PM Atal Bihari Vajpayee ashes immersed in Triveni Ghat rishikesh

पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को भाजपा नेताओं ने शुक्रवार सुबह ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर विसर्जित किया। ऋषिकेश में अस्थि विसर्जन में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजानदास, विधानसभा अध्यक्ष प्रेममंद अग्रवाल मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


बता दें कि, अटल अस्थि कलश उत्तराखंड के चार स्थानों बदरीनाथ, बागेश्वर, हल्द्वानी में भी विसर्जित किए जाएंगे। शुक्रवार सुबह वाजपेयी की अस्थि कलश को रामनगर लाया गया। शुक्रवार को प्रातः 10 बजे राज्यमंत्री रेखा आर्य अस्थि कलश लेकर पैठपड़ाव पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने अटलजी के चित्र एवं अस्थि कलश पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। शनिवार को प्रातः 9 बजे अस्थि कलश गरुड़ होते हुए कौसानी फिर बागेश्वर की सरयू नदी में अस्थि विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, कर्णप्रयाग में भी दोपहर 1 बजे तक अटल अस्थि कलश को देवप्रयाग लाया गया। अब यात्रा गौचर और कर्णप्रयाग से होते हुए लंगासू , नंदप्रयाग , चमोली , और पीपलकोटी होते हुए जोशीमठ में आज शाम अस्थि कलश यात्रा का विश्राम होगा। इसके बाद लोगों द्वारा अटल जी को श्रद्धा सुमन व श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार को बद्रीनाथ धाम में पवित्र अलकनंदा नदी मे वैदिक मंत्रोच्चारो के साथ अटल जी की अस्थियों का विसर्जन होगा। अटलजी की कलश यात्रा में चमोली जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत , प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व चमोली जिले के तीनों विधायक रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed