{"_id":"657218a439e0d4c3c306aaa7","slug":"former-khanpur-mla-kunwar-pranav-made-serious-allegations-dehradun-news-c-5-1-drn1031-302958-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पूर्व खानपुर विधायक कुंवर प्रणव ने लगाए विधायक उमेश शर्मा पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पूर्व खानपुर विधायक कुंवर प्रणव ने लगाए विधायक उमेश शर्मा पर गंभीर आरोप
विज्ञापन
खानपुर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने खानपुर विधायक उमेश कुमार गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक महिला के साथ अवैध संबंध में है। उन्होंने इसका वीडियो और फोटो भी दिखाए। आरोप लगाया कि विधायक उमेश कुमार पर पहले से ही दुष्कर्म और विदेशी मुद्रा रखने के आरोप लगे हुए हैं।
प्रेसक्लब में पत्रकारों से सिंह ने कहा कि उमेश शर्मा पर कई मुकदमे चल रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। आरोप लगाया कि विधायक ने इलेक्शन कमीशन में जो चुनावी शपथपत्र जमा किए गया है उसमें दुष्कर्म के मुकदमे सहित अन्य मामलों के बारे में कुछ दर्ज नहीं है। ईडी की तरफ से भी जो मामला दर्ज किया गया था, उसमें भी कुछ जांच नहीं हुई है। कहा कि एसएसपी देहरादून से मिलकर विधायक के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
यह मामला पूरी तरह निजता का है। इसकी जांच कराने के लिए मैंने खुद ही मुकदमा दर्ज कराया है। लैपटॉप सीज कराने और फॉरेंसिक जांच कराने की मांग खुद ही की है। जांच होगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी। - उमेश शर्मा, विधायक खानपुर
विज्ञापन
महिला ने पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ दी तहरीर
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने कोतवाली डालनवाला में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा।
तहरीर में महिला ने कहा कि पूर्व विधायक चैंपियन की ओर से सोशल मीडिया पर एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर शेयर किया है जिसका समाज में गलत संदेश जा रहा है। इससे मातृशक्ति की छवि धूमिल हो रही है। इस वीडियो के जरिये महिला को आत्महत्या के लिए विवश किया जा रहा है। बताया कि पूर्व विधायक खुद भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। कहा कि पत्रकारों के सामने भी पूर्व विधायक ने उस वीडियो को प्रसारित किया। महिला की शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राकेश गुसाईं ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।