{"_id":"66d98dce121ee4f4f800ebb1","slug":"former-indian-cricketer-kirti-azad-wife-poonam-jha-ashes-immersed-in-ganga-in-haridwar-uttarakhand-news-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा की अस्थियां गंगा में प्रवाहित, राजनीति में रही थी सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा की अस्थियां गंगा में प्रवाहित, राजनीति में रही थी सक्रिय
Thu, 05 Sep 2024 04:39 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:39 PM IST
सार
लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहने वाली पूनम झा का निधन हो गया। उनके पति भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने इसकी जानकारी दी थी। आज हरिद्वार गंगा में उनकी अस्थियां प्रवाहित की गई।
विज्ञापन
पूनम झा की अस्थियां गंगा में प्रवाहित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा की अस्थियां आज गुरुवार को हरिद्वार गंगा में प्रवाहित की गई। समस्त कर्मकांड मिथिला के तीर्थ पुरोहित पं शैलेष मोहन के सानिध्य में पं अभिनव झा ने संपन्न कराया।
विज्ञापन
लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहने वाली पूनम काफी समय से बीमार थीं। पूनम आजाद के निधन की खबर कीर्ति आजाद ने इसकी जानकारी एक्स पर दी थी। हरिद्वार वीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जन के बाद पं शैलेष मोहन ने कहा हरिद्वार को मोक्ष द्वार कहा जाता है। मां गंगा की गोद में अस्थियों का विसर्जन करने से मृतात्मा को बैकुंठ लोक में वास प्राप्त होता है और परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Teachers' Day: बचपन में बड़े नटखट थे मंत्री जी...शिक्षकों की जुबानी उत्तराखंड सरकार के इन मंत्रियों की कहानी
विज्ञापन
पं अभिनव झा ने कहा कि पं शैलेष मोहन के सानिध्य में मैथिल विधिः विधान से कर्मकांड संपन्न कराया जा रहा है। कर्मकांड के लिए हरिद्वार आने वाले लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। श्राद्ध कर्म के लिए वैदिक पूजा -पाठ से लेकर ठहरने खाने-पीने की व्यवस्था कराई जाती है। समस्त मिथिला समाज पं शैलेष मोहन का आभारी है।