{"_id":"63216c82c9038a4a723c187b","slug":"former-ias-ramvilas-yadav-wife-vigilance-questioned-uttarakhand-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ramvilas Yadav: पूर्व आईएएस की पत्नी से चार घंटे पूछताछ, अग्रिम जमानत हासिल कर पहुंचीं विजिलेंस ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramvilas Yadav: पूर्व आईएएस की पत्नी से चार घंटे पूछताछ, अग्रिम जमानत हासिल कर पहुंचीं विजिलेंस ऑफिस
Wed, 14 Sep 2022 11:43 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:43 AM IST
सार
आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। अब उनकी पत्नी से चार घंटे पूछताछ की गई। जांच अधिकारी की देखरेख में टीम ने खातों में जमा धनराशि और संपत्ति के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाईं। विजिलेंस जल्द उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है।
विज्ञापन
पूर्व आईएएस रामविलास यादव
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपी पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी कुसुम यादव से आखिरकार विजिलेंस ने मंगलवार को चार घंटे तक पूछताछ की। वह सुप्रीम कोर्ट से हासिल अग्रिम जमानत के आदेश लेकर विजिलेंस दफ्तर पहुंची थीं। उनसे विजिलेंस जो दस्तावेज मांगे उनमें से बहुत कम साथ लाई थीं। अब उन्हें दोबारा भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि कुसुम यादव से करीब चार घंटे पूछताछ की गई है। जांच अधिकारी की देखरेख में टीम ने खातों में जमा धनराशि और संपत्ति के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाईं। विजिलेंस जल्द उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है। विजिलेंस ने बीते 23 जून को निलंबित आईएएस रामबिलास यादव को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Jubin Nautiyal: बेटे को देशद्रोही कहने पर डिप्रेशन में गई मां, जुबिन ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द
विज्ञापन
इससे पहले यादव से जब विजिलेंस ने उसके खातों में पड़े लाखों रुपये, कई आरडी व एफडी, संपत्ति व स्कूल के बारे में पूछताछ की गई तो बताया था कि उसकी पत्नी कुसुम ही खातों का संचालन करती थी। उन्हें ही संपत्ति व खातों के बारे में पूरी जानकारी है। इसके बाद जब कुसुम को बुलाने के लिए विजिलेंस की ओर से उसे नोटिस जारी किए गए तो वह तीन महीने में एक भी बार बयान दर्ज कराने के लिए विजिलेंस के सामने नहीं आई थीं।