फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kamlesh Murder Case: former hotel manager had killed old woman for Loot

kamlesh Murder Case: पूर्व होटल मैनेजर ने की थी वृद्धा की हत्या, लॉकडाउन में छूटी नौकरी तो बनाई लूट की योजना

Sun, 12 Mar 2023 07:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 12 Mar 2023 07:53 AM IST
सार

चार मार्च को भंडारी बाग स्थित मकान में कमलेश धवन (75) का शव मिला था। उनके गले को धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया लेकिन उस वक्त स्थिति साफ नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
Kamlesh Murder Case: former hotel manager had killed old woman for Loot
कमलेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भंडारी बाग में वृद्ध महिला कमलेश धवन की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक होटल के पूर्व मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनदहाड़े लूट के इरादे से घर में घुसा था। वृद्धा ने लूट का विरोध किया तो उसने चाकू से गला रेत दिया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई नकदी में से 1700 रुपये और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। बताया, चार मार्च को भंडारी बाग स्थित मकान में कमलेश धवन (75) का शव मिला था। उनके गले को धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया लेकिन उस वक्त स्थिति साफ नहीं हो पाई थी। न तो मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा था और न ही सामने की दुकानों में। ऐसे में किसी के आने-जाने के बारे में भी पता नहीं चल पा रहा था। शुरुआती पड़ताल में पता चला था कि इसमें किसी परिचित का ही हाथ हो सकता है जिसने रात के अंधेरे में घटना को अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन


लेकिन, इसी बीच धवन के मकान के पीछे वाले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध का चेहरा दिखाई दिया। यह फुटेज दो मार्च यानी हत्या से एक दिन पहले की थी। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति करीब तीन बजे घर की तरफ जाता दिखा। कुछ मिनट बाद वापस आता दिखा। पुलिस ने अगले दिन की भी सीसीटीवी फुटेज चेक की तो वही व्यक्ति शाम करीब 3.10 बजे घर की तरफ जा रहा था। लगभग 3.40 बजे वह वापस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यहां आने-जाने वाले रास्तों पर लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। इन फुटेज से उस व्यक्ति के चेहरे का मिलान किया गया। पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी और उनकी टीम ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम महेंद्र सिंह मेहता निवासी ग्राम पिटूनी पोस्ट व जिला अल्मोड़ा बताया। यहां वह टीएचडीसी कॉलोनी में अपनी बहन के घर रहता है।

लॉकडाउन में छूटी नौकरी तो बनाई थी लूट की योजना
पूछताछ में महेंद्र ने बताया कि वह आईएसबीटी के पास एक होटल में मैनेजर था। लेकिन, लॉकडाउन में कारोबार में मंदी आई तो काम छोड़ दिया। इसके बाद वह शराब का आदी हो गया। भंडारी बाग में आता-जाता रहता था। इस बीच उसे पता चला कि इस मकान में अकेली वृद्धा रहती हैं। लिहाजा आर्थिक तंगी में उसने लूट की योजना बना ली। महेंद्र यहां दो मार्च को आया और कमलेश से कमरा किराये पर लेने की बात कहकर मिला। उसने मकान के ऊपरी और निचले हिस्से को बारीकी से देख लिया। अगले दिन शाम करीब तीन बजे वह फिर से इस घर में आया। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसे लगा कि कमलेश कमजोर और वृद्ध हैं तो वह आसानी से लूट कर लेगा।

कमलेश एक दिन पहले से उसे जानती थी तो महेंद्र को बेड पर बैठने के लिए कहा और पानी लेने चली गईं। इस बीच महेंद्र ने मौका पाकर वहां रखे पर्स से पैसे निकालने शुरू कर दिए। कमलेश ने विरोध में चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर महेंद्र ने मुंह दबाकर गले को चाकू से रेत दिया और फरार हो गया। पर्स से वह केवल करीब पांच हजार रुपये लूट पाया। जाते वक्त उसने चाकू को आम के बगीचे में छुपा दिया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed