फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   former finance minister arun jaitley passes away Mourning wave in Uttarakhand

उत्तराखंडः भाजपा ने स्थगित किए सभी कार्यक्रम, जेटली के निधन पर प्रदेश में राजकीय शोक

Sun, 25 Aug 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 25 Aug 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
former finance minister arun jaitley passes away Mourning wave in Uttarakhand
वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : एएनआई

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री का कार्यभार संभालने वाले अरुण जेटली के निधन से पूरा उत्तरांखड में शोकाकुल हो गया। दिग्गज नेता के निधन पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शोक प्रकट किया है।

विज्ञापन


भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर रविवार को राजकीय शोक रहेगा। प्रदेश सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। भाजपा ने भी अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। रविवार को संगठन चुनाव की तैयारी को लेकर होने वाली कार्यशाला टाल दी गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत सरकार के कुछ मंत्री, विधायक और नेता दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर राजकीय शोक घोषित किया है। रविवार को प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। इस दिन सरकार की ओर से कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। उधर, भाजपा ने भी अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि रविवार को प्रदेश कार्यालय में संगठन चुनाव को लेकर होने वाली कार्यशाला भी स्थगित कर दी गई है। अब ये कार्यशाला बाद में होगी। इस कार्यशाला में संगठन चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह को भाग लेना था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून के मामलों पर उनकी विशेषज्ञता की कमी देश को खलेगी

अरुण जी का जाना भाजपा या विचारधारा की क्षति नहीं बल्कि ये राष्ट्रीय क्षति है। वे देश की ताकत थे। एक विधिवेत्ता और कुशल वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। बुद्धिजीवी वर्ग उन्हें बेहद सम्मान से देखता था। वे कुशल और अनुशासन पसंद नेता थे। उन्हें शुचिता और संस्कार का पर्याय माना जाता था। वे किसी विवाद में नहीं रहे। उन्होंने हजारों कार्यकर्ता खड़े किए। उन्हें हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि है। ईश्वर उनके परिजनों को इस कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करे। -त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

अरूण जेटली एक लोकप्रिय नेता, कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता और प्रसिद्ध विधिवेत्ता थे। उन्होंने सार्वजनिक जीवन की प्रत्येक भूमिका में सदैव सर्वश्रेष्ठ आदर्शों का पालन किया। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। -बेबी रानी मौर्य, राज्यपाल, उत्तराखंड

अरुण जेटली के निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। देश ने एक महान अर्थशास्त्री, समर्पित जन नेता और कुशल राजनीतिज्ञ को खो दिया। जेटली के निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से बड़ी क्षति हुई है। उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग मुझे हमेशा मिलता रहा। वो हम सब के हृदय में सदैव जीवित रहेंगे।- डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री 
 
जेटली का निधन देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। वे लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित करने को अडिग रहे। उनका राजनीतिक जीवन एक विजयी योद्धा जैसा था। उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैं दिवंगत आत्मा के प्रति शोक संवेदना प्रकट करता हूं।- प्रेमचंद अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष

अरुण जेटली का जाना न केवल भाजपा बल्कि मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से और समग्र राष्ट्र की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षित है। कई विषयों पर उनका स्नेहिल मार्गदर्शन मिला। वे भारतीय राजनीति की अमूल्य धरोहर थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। - अनिल बलूनी, सांसद और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख भाजपा
  
जेटली के निधन से देश और भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। वे दृढ़ निश्चय के व्यक्ति थे और वित्त मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल में नोटबंदी, जीएसटी और बैंकों के विलय जैसे साहसिक और बड़े फैसले लिए गए। उनका उत्तराखंड से गहरा लगाव था। उनकी कमी शायद ही पूरी हो पाएगी। लेकिन उनके आदर्श और विचार हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
 
जब भाजपा सरकार प्रदेश में बनीं। तब जेटली केंद्रीय वित्त मंत्री थे। उस समय चारधाम यात्रा के दौरान एटीएम में करंसी की समस्या पैदा हो रही थी। मैंने ये मसला जेटली से उठाया। उन्होंने तत्काल समस्या का समाधान किया। वो वास्तव में संकटमोचक थे। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।- सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री, उत्तराखंड सरकार

विश्वास नहीं हो रहा कि अरुण जेटली जी हमारे बीच नहीं रहे। कानून और वित्तीय मामलों में उनका अध्ययन काफी गहरा था। भारतीय राजनीति ने एक ऐसा नेता खो दिया, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। -अजय टम्टा, सांसद, अल्मोड़ा

विश्व स्तरीय नेता की अद्भुत क्षमता थी जेटली में

योग गुरु स्वामी रामदेव ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुणजेटली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। रामदेव ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि आज देश ने एक महान नेता अद्वितीय, अप्रतिम व अलौकिक व्यक्त्वि खो दिया है। जिस पर देश को गौरव था।

अरुण जेटली को देश की अमूल्य धरोहर बताते हुए उन्होंने कहा कि अरुण जेटली का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है और वह अत्यंत दुखी है। रामदेव ने जेटली के निधन को राष्ट्र की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वह ऐसे व्यक्ति थे। जिनमें राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर के नेता की अद्भुत क्षमता थी। उन्होंने कहा कि नोट बंदी से लेकर आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक मुद्दों पर पिछले 10-12 सालों से उनके साथ गंभीर विचार विमर्श होता रहता था और ज्यादातर मुद्दों पर हमारी सहमति रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed