फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former employee arrested for stealing machine

Dehradun News: ईंट फैक्टरी से वेल्डिंग मशीन चोरी करने वाला पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

Tue, 03 Jun 2025 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Former employee arrested for stealing machine
कोतवाली क्षेत्र के शक्ति नहर पुल नंबर एक के पास ईंट की फैक्टरी से दो वेल्डिंग मशीन चोरी करने वाले पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


31 मई की रात एसवी प्राइम ब्रिक्स एंड वर्क्स फैक्टरी से दो वेल्डिंग मशीन चोरी हो गई थी। रविवार को फैक्टरी के सुपरवाइजर रिजवान ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने फैक्टरी में कार्य करने वाले पूर्व कर्मचारी ढकरानी निवासी मोहसिन उर्फ सानू को आरोपी बनाया था। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को ढकरानी क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से दोनों वेल्डिंग मशीन भी बरामद की ली गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने वेल्डिंग मशीन चोरी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed