Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former deputy SPprotest against salman khan shilpa shetty in uttarakhand

सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के विरोध में उतरे पूर्व डिप्टी एसपी, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

Sat, 23 Dec 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Former deputy SPprotest against salman khan shilpa shetty in uttarakhand

सलमान खान और शिल्पा शेट्टी को लेकर देशभर में चल रहे विरोध के बीच यहां पूर्व डिप्टी एसपी ने भी मोर्चा खोल दिया है। अब जल्द ही दोनों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।

विज्ञापन


टाइगर जिंदा है फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर वाल्मीकि समाज को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पूर्व डिप्टी एसपी जगराम सिंह ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


 

Trending Videos

Former deputy SPprotest against salman khan shilpa shetty in uttarakhand

पूर्व डिप्टी एसपी जगराम सिंह के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार को देहरादून की एसएसपी निवेदिता कुकरेती से मुलाकात की। सामाजिक कार्यकर्ता विशाल कुमार की तरफ से दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया कि अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने टीवी चैनल पर वाल्मीकि समाज के लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम के तहत दोनों ने घोर अपराध किया है। एसएसपी से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनताति उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। एसएसपी ने बताया कि प्रार्थना पत्र देने वाले को सक्षम प्राधिकरण में शिकायत करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed