फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Congress leader CM Harish Rawat reached MP Trivendra Singh Mango party Dehradun Uttarakhand

फिर शुरू हुई अदावत: एक रावत की पार्टी में दूसरे रावत...तीसरे रावत नाराज, जानें क्यों सुर्खियों में आम की दावत

Sat, 20 Jul 2024 07:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Jul 2024 07:01 PM IST
सार

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की आम पार्टी में पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्वाद चखा तो कांग्रेसियों को यह रास नहीं आया।

विज्ञापन
Former Congress leader CM Harish Rawat reached MP Trivendra Singh Mango party Dehradun Uttarakhand
त्रिवेंद्र की आम पार्टी में हरीश ने चखा स्वाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के एक रावत की दावत में कांग्रेस के दूसरे रावत के जाने से तीसरे रावत नाराज हो गए। दरअसल, यह मामला हरिद्वार के सांसद व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की आम की दावत का है। इस दावत में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत त्रिवेंद्र के घर पहुंचे। इधर, हरीश ने त्रिवेंद्र के घर में आम का स्वाद चखा, उधर कांग्रेसी दिग्गजों के दांत खट्टे हो गए।

विज्ञापन

हरीश रावत और त्रिवेंद्र की जुगलबंदी कोई नई नहीं है। जब त्रिवेंद्र सीएम थे, तब हरीश रावत की आम, काफल और माल्टा पार्टी में तत्कालीन मुख्यमंत्री को भी निमंत्रण दिया जाता था। त्रिवेंद्र भी हरीश की इन दावतों में शामिल होते थे। तब रावतों की ये दावतें सियासी सुर्खियां बंटोरती थीं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरीश के अंदाज में आम पार्टी का आयोजन किया। डिफेंस कालोनी स्थित अपने आवास पर आम पार्टी में शामिल होने के लिए त्रिवेंद्र पड़ोसी बन चुके हरीश रावत को निमंत्रण देना नहीं भूले। हरीश रावत उनकी इस दावत में पहुंचे। आम खाने और खिलाने वाली तस्वीरें अगले दिन अखबारों में प्रमुखता से छपीं। इसके बाद कांग्रेसी दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं, जो दावत को लेकर अदावत के संकेत दे रही थीं। हरीश का त्रिवेंद्र की दावत में शामिल होना कुछ दिग्गज नेताओं को नहीं सुहाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चापलूसी करने से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है: हरक सिंह
नाम लिए बगैर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि मेरे खिलाफ ईडी और सीबीआई का छापा इन्हीं लोगों की देन है। तंज कसने से रंजीत रावत भी पीछे नहीं रहे। हरक ने तो खुलकर अपना दर्द बयां कर दिया। बोले, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी रहे देवेंद्र यादव के समय कांग्रेस पार्टी भर्ती घोटाला, भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही थी। उस समय पार्टी के यही नेता भाजपा सरकार के मुखिया की तारीफ करते थे।

इससे पार्टी का संघर्ष बेकार हो जाता। यह बात सही है कि राजनीति में संबंध अच्छे रहने चाहिए। सत्ताधारियों की चापलूसी करने से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है, जो पार्टी के लिए अच्छा नहीं है। हरीश रावत के करीबी रहे कांग्रेस नेता रंजीत सिंह रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र रावत की आम दावत आम नहीं खास है। पार्टी नेताओं की इस तरह की गतिविधियों से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी का गुणगान किया गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा गया कि कार्यशैली कमजोर है।

ये भी पढ़ें...Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... मौसम विभाग ने दी अगले 24-48 घंटे सतर्क रहने की चेतावनी

भाजपा कटुता की राजनीतिक करती है, लेकिन कांग्रेस हमेशा मिठास बांटती है। इसी मिठास को बांटने के लिए मैं त्रिवेंद्र की आम पार्टी में शामिल हुआ। जो आज खास की बात कर रहे हैं, वह कभी हमारे सलाहकार रहे। उनकी सलाह भी हमने मानी। कुछ लोग राजनीतिक विशिष्टता वाले हैं, उनका अपना नजरिया है। -हरीश रावत, पूर्व सीएम


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed