फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former CM Trivendra to file FIR in viral video case

Politics: वायरल वीडियो मामले में एफआईआर करेंगे पूर्व सीएम, डेढ़ महीने में तीसरी बार आया सामने, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 20 Aug 2022 03:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Aug 2022 03:05 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने के दौरान तीसरा वीडियो सामने आया है। इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए उन्होंने इसे एक साजिश भी बताया। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के बारे में वह अपने स्तर पर तो मालूम करेंगे ही, लेकिन उनकी मुख्यमंत्री से भी मांग है कि वह इसकी जांच कराएं। इसकी सच्चाई का पता लगना चाहिए। 

विज्ञापन
Former CM Trivendra to file FIR in viral video case
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के 20 विधायकों को साथ लेकर कांग्रेस से हाथ मिलाकर प्रदेश में सरकार बनाने की खबर वाले वायरल वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस वीडियो मामले में एफआईआर कराएंगे। इस बारे में वह अपने वकील से बात कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इसकी जांच कराने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने के दौरान यह तीसरा वीडियो है। इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए उन्होंने इसे एक साजिश भी बताया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के जन्मजात कार्यकर्ता हैं। पार्टी को यहां तक पहुंचाने में कहीं न कहीं उनका भी योगदान है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के बारे में वह अपने स्तर पर तो मालूम करेंगे ही, लेकिन उनकी मुख्यमंत्री से भी मांग है कि वह इसकी जांच कराएं। इसकी सच्चाई का पता लगना चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...आफत का मंजर: बादल फटने से भारी तबाही, सात लापता, नदियों के विकराल रूप ने उत्तराखंड में मचाई प्रलय, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आशंका जाहिर की कि कुछ ऐसे तत्व हैं, जिनका पैसा लेकर इस तरह के वीडियो बनाने का धंधा बन गया है। मामले की जांच होनी चाहिए और जनता के सामने सच्चाई आनी चाहिए। त्रिवेंद्र ने कहा कि पार्टी में टकराहट होती है। वह समझते हैं कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने सबके साथ समान व्यवहार किया। वकील से राय करने के बाद वह वायरल वीडियो के मामले में वह एफआईआर दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed