फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former CM Tirath Singh Rawat statement in the headlines said on defeat in by-election Uttarakhand News

Uttarakhand BJP: सुर्खियों में पूर्व सीएम का बयान, बोले- अब थोपने का काम न करें..इन बड़ी बातों के साथ दी नसीहत

Tue, 16 Jul 2024 10:49 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 16 Jul 2024 10:49 AM IST
सार

लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने आगामी निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव और केदारनाथ विस उपचुनाव में जीत का संकल्प लिया है। भाजपा विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आए वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारियों में जोश भरा। इस दौरान पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने जो बात कही वह चर्चाओं में है।

विज्ञापन
Former CM Tirath Singh Rawat statement in the headlines said on defeat in by-election Uttarakhand News
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सीएम व पूर्व सांसद तीरथ रावत - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सीएम व पूर्व सांसद तीरथ रावत ने उपचुनाव में हार को लेकर कहा कि प्रत्याशी का चयन सही नहीं हुआ। मैंने पहले भी इस बारे में संकेत दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं को सही सम्मान नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन

तीरथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तीन साल पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि वह 15 साल तक मुख्यमंत्री रहें, ऐसी कामना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान नहीं मिल रहा है। मैंने पहले भी कहा था, कि प्रत्याशी का चयन ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि अब केदारनाथ में प्रत्याशी चयन में हमें और समझदारी दिखानी होगी।

विज्ञापन


सबसे राय मशविरा लेकर बातचीत करते हुए, थोपने का काम मत करना। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से भी आह्वान किया कि सभी मिलकर काम करें। पार्टी की जीत के लिए एकजुटता दिखाएं। तीरथ ने कहा, अब तो जनता आगे बढ़ गई, हम पीछे हो गए भईया। कहा, जो यहां बैठे हैं, कोई बड़ा आदमी नहीं है। आज तू है तो कल मैं हूं। सबसे पीछे वाला आगे आ जाए और आगे वाला पीछे चला जाए। कहीं भी बैठो, जमीन मत छोड़ो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उपचुनाव में हार पर बोले बहुगुणा, पहाड़ में छोटे झटके आते रहते हैं

बधाई प्रस्ताव के अनुमोदक के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा ये पहाड़ का इलाका है। छोटे-मोटे भूकंप के झटके तो आते रहते हैं। लेकिन हिमालय नहीं हिलता। अगला कार्यक्रम केदारनाथ चुनाव जीतने के बाद होगा। कठिन चुनाव है। आसान न समझना है। इससे देश की आस्था जुड़ी है। एक नेता ने अयोध्या की सीट जीत ली, उस नेता को पूरे देश में घुमा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Harela:  प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व...राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों की लोकपर्व की बधाई

पता नहीं राहुल गांधी उसका नाम भी जानते हैं या नहीं। मैं पार्टी से अनुरोध करूंगा कि सोच समझकर उम्मीदवार तय कीजिएगा। हर बूथ को युद्ध की तरह लड़ना है, तब हम अपने बदरीनाथ का सम्मान वापस लाएंगे। तीन वर्ष नहीं, आप हर वर्ष आएंगे। आप अपनी चिंता न करो, वो हम कर लेंगे। आप केवल जनता की चिंता करो। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि कुछ गलत दिखे तो प्रदेश अध्यक्ष या मुख्यमंत्री तक जरूर पहुंचाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed