फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Cm Shivraj singh chauhan Big statement on rahul gandhi

शिवराज सिंह चौहान बोले- अपने पाप कर्मों से अध्यक्ष विहीन हुई कांग्रेस, राहुल गांधी बने रणछोड़ गांधी 

Thu, 11 Jul 2019 10:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jul 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Former Cm Shivraj singh chauhan Big statement on rahul gandhi
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

हरिद्वार पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस की नैया पूरी तरह से डूबा दी है। अब कांग्रेस अपने पाप कर्मों से अध्यक्ष विहीन हो गई है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी परिस्थितियों से मुकाबला करने के बजाय मैदान छोड़कर रणछोड़ गांधी बन गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर कहा कि राहुल डूबते जहाज को छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को सत्यानाशी सरकार की उपाधि दी।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का मिशन पूरे देश में समानता और एकरूपता लाना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को देश से पूरी तरह से समाप्त करने को संकल्प लेकर काम करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बुधवार को ज्वालापुर स्थित कड़च्छ मोहल्ला में आयोजित संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले आंबेडकर पार्क में जामुन, आम, बरगद और नीम के पौधे लगाकर उनके संरक्षण करने का आह्वान किया। पार्क में उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद समस्त पदाधिकारी कड़च्छ में बड़ा संत रविदास मंदिर के प्रांगण में पहुंचे।

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को फोन नंबर जारी करते हुए उस पर मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता दिलाई। इस दौरान करीब 500 नए सदस्य बनाए गए। उन्होंने कहा कि वे मध्य प्रदेश के अलावा हरिद्वार के बच्चों का भी मामा हैं। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद भी भाजपा आराम नहीं, बल्कि और अधिक मेहनत से काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी और नरेश शर्मा ने किया।

इस मौके पर उत्तराखंड प्रदेश के सदस्यता प्रमुख खजानदास, प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी, राज्यमंत्री नरेश बंसल, अनिल गोयल, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, जिला प्रमुख अनिल अरोड़ा, विधायक आदेश चौहान, सुरेश राठौर, संजय गुप्ता, देशराज कर्णवाल, ओमप्रकाश जमदग्नि, गौरव चौधरी, नरेश शर्मा, कामनी सडाना, हरजीत सिंह, श्यामल दबोडिया, योगेंद्र पाल रवि, हैदर नकवी, सुबोध राकेश, आशुतोष चक्रपाणी, कुसुम गांधी, संजना शर्मा, सरिता सिंह, सविता यादव, विजयपाल, मदन गोपाल, अमित शर्मा आदि शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed