फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former CM Harish Rawat alleges disturbances in haridwar Panchayat elections

Panchayat Elections: हरीश रावत का सरकार पर हमला, कहा- गिरोह संचालित कर रहा पंचायत चुनाव की व्यवस्था

Sat, 06 Aug 2022 07:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Aug 2022 07:42 PM IST
सार

पूर्व सीएम  हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार में पंचायतों का परिसीमन, आरक्षण और बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ 18 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर अकेले उपवास करेंगे। जबकि इससे पहले 16 अगस्त को सिडकुल में करीब तीन किलोमीटर का पैदल मार्च करेंगे। 

विज्ञापन
Former CM Harish Rawat alleges disturbances in haridwar Panchayat elections
हरीश रावत - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार में जिस तरह से पंचायतों का परिसीमन और आरक्षण किया गया, उससे साफ है कि पंचायत चुनाव की व्यवस्था सरकार नहीं बल्कि एक गिरोह संचालित कर रहा है। पंचायत चुनाव में गिरोह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है। इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि हरिद्वार में पंचायतों का परिसीमन, आरक्षण और बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ 18 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर अकेले उपवास करेंगे। जबकि इससे पहले 16 अगस्त को सिडकुल में करीब तीन किलोमीटर का पैदल मार्च करेंगे। 
विज्ञापन


शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए हरीश रावत ने कहा कि सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स, विजिलेंस सहित तमाम संस्थाओं को सरकार ने टूल किट बना दिया है। इन संस्थाओं की स्वायत्तता का अपहरण कर लिया गया है। जब तक सरकार की दखल अंदाजी इनमें होती रहेगी, तब तक कांग्रेसजन सत्याग्रह करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई। दुनिया में भारत और पूरे देश में उत्तराखंड के अंदर सर्वाधिक बेरोजगारी है। दाल, चावल, आटे से लेकर हर चीज पर जीएसटी लगाकर जनता को बेहाल कर दिया है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, सतपाल ब्रह्मचारी, संतोष चौहान, मनीष कर्णवाल, पूर्व शहर अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा आदि शामिल रहे।  

रविवार को सीएम आवास पर करना था उपवास

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पंचायती व्यवस्था को लेकर हरिद्वार में जो कुछ हो रहा है उसके लक्षण ठीक नहीं हैं। इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास के सामने ही उपवास करना था। जिसके लिए सात अगस्त रविवार का दिन तय था। लेकिन, मुख्यमंत्री कुछ दिन के लिए दिल्ली गए हैं। इसलिए अब 18 अगस्त के दिन उपवास के लिए चुना है। 

भर्ती खोलने के बजाय अग्निपथ का लॉलीपॉप 

उन्होंने कहा कि सरकार ने बेरोजगारी को खत्म करने के लिए सरकारी भर्तियां खोलने के बजाय अग्निपथ का लॉलीपॉप थमा दिया है। अग्निपथ से आने वाले 10 सालों में सभी रेजिमेंट खत्म होने के कगार पर पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed