फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Chief Minister Harish Rawat will protest in front of assembly 

विधानसभा के बाहर आज धरने पर बैठेंगे पूर्व सीएम, जानिए क्यों

Thu, 08 Jun 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Harish Rawat will protest in front of assembly 

सत्ता में आई बीजेपी के इस फैसले से नाराज उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने अब आर-पार की लड़ाई का फैसला ल‌िया है। पूर्व सीएम हरीश रावत आज व‌िधानसभा के सामने धरने पर बैठेंगे। उनके साथ उनके कई साथी भी धरना देंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, संकल्प के बावजूद गैरसैंण में बजट सत्र न कराये जाने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में रार छिड़ी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बृहस्पतिवार को विधानसभा के बाहर धरना देंगे।
विज्ञापन


उधर, इस मुद्दे पर सरकार ने सदन में ही जवाब देने की तैयारी कर ली है। गैरसैंण के मुद्दे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में किसानों पर गोलीबारी के मुद्दे को भी शामिल कर लिया है। सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय हरीश रावत ने पोस्ट डाली, ‘कल मेरा धरना होगा धरने की समाप्ति पर मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी जायेगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें कि हरीश रावत गैरसैंण में सत्र न कराये जाने से खासे क्षुब्ध हैं। उनका कहना है कि पूर्व सरकार में विधानसभा ने संकल्प प्रस्ताव पारित किया कि बजट सत्र गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में होगा, मगर भाजपा सरकार ने संकल्प को न मानकर विधानसभा का अपमान किया है। उन्होंने सरकार पर गैरसैंण के प्रति जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया।

हरीश रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा के बाहर सांकेतिक उपवास पर बैठेंगे। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता होटल हिम पैलेस, नेहरू कालोनी, धर्मपुर देहरादून में एकत्रित होकर विधानसभा की ओर मार्च करेंगे।


उधर, सरकार ने गैरसैंण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की रणनीति बनाई है। ऐसे संकेत हैं कि गैरसैंण पर सरकार की ओर से ही सदन में वक्तव्य आए। सरकार गैरसैंण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की भी सोच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed