फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Amar Ujala editor Dinesh Juyal passed away Dehradun Uttarakhand News

Dehradun: अमर उजाला के पूर्व संपादक दिनेश जुयाल का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर, सीएम धामी ने जताया दुख

Sat, 02 Nov 2024 10:53 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Nov 2024 10:53 AM IST
सार

वरिष्ठ पत्रकार व अमर उजाला के पूर्व संपादक दिनेश जुयाल के निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Former Amar Ujala editor Dinesh Juyal passed away Dehradun Uttarakhand News
अमर उजाला के पूर्व संपादक दिनेश जुयाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वरिष्ठ पत्रकार व अमर उजाला के पूर्व संपादक दिनेश जुयाल का आकस्मिक निधन हो गया। वह करीब 65 वर्ष के थे और पिछले दो-तीन माह से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। पीजीआई चंडीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था। एक हफ्ते पहले ही वह पीजीआई से इलाज कराकर लौटे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।

विज्ञापन


 दिनेश जुयाल ने अमर उजाला में लंबे समय तक सेवाएं दीं । वह कानपुर और बरेली के संपादक रहे। बरेली से वह बतौर संपादक सेवानिवृत्त हुए। हिमाचल संस्करण में भी समाचार संपादक के तौर पर उनकी अहम भूमिका रही। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है।
विज्ञापन


उनके बड़े भाई एपी जुयाल ने बताया कि अंतिम संस्कार उनके दोनों बेटों के कोलकाता व मुंबई से लौटने के बाद रविवार को हरिद्वार में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख और संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: दोस्तों के साथ टोंस नदी पार करते समय पैर फिसलने से बहीं तीन छात्राएं, दो को बचाया, एक लापता

धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी दिनेश जुयाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed