फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Formation of a Cabinet Sub-Committee on the issue of forest workers Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: वन श्रमिकों के मामले में वन मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित, दो कैबिनेट मंत्री भी

Thu, 26 Sep 2024 09:23 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Sep 2024 09:23 AM IST
सार

कई श्रमिकों ने अपने वेतन विसंगति और वेतनमान के मसले को लेकर उच्चतम न्यायालय में अवमानना याचिका दायर की है। श्रमिकों की मांग के समाधान को लेकर प्रदेश मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में ही एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनाने का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन
Formation of a Cabinet Sub-Committee on the issue of forest workers Uttarakhand news in hindi
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन महकमे में तैनात सीधे भर्ती हुए दैनिक श्रमिकों के मामले में शासन ने मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन कर दिया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में गठित उपसमिति में दो कैबिनेट मंत्री शामिल किए गए हैं। वन श्रमिकों के सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत 18000 रुपये न्यूनतम वेतनमान स्वीकृत करने के संबंध में उपसमिति को विचार करना है।

विज्ञापन

बता दें कि कई श्रमिकों ने अपने वेतन विसंगति और वेतनमान के मसले को लेकर उच्चतम न्यायालय में अवमानना याचिका दायर की है। मंगलवार को न्यायालय ने सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा था। इससे पहले अदालत में अपना सरकार का रुख तय करने और श्रमिकों की मांग के समाधान को लेकर प्रदेश मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में ही एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनाने का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महंगाई छू रही आसमान, दाल रोटी खाना भी नहीं आसान....खाद्य तेलों के दामों में भी भारी उछाल
विज्ञापन
विज्ञापन


उपसमिति में खेल मंत्री रेखा आर्य और पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा को सदस्य बनाया गया है जबकि प्रमुख सचिव वन सदस्य सचिव होंगे। उपसमिति अपनी आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञों और अधिकारियों को आमंत्रित कर सकती है। उपसमिति के सहयोग के लिए सचिव वित्त भी बैठकों में उपस्थिति रहेंगे। उपसमिति को जल्द से जल्द अपनी सिफारिशें प्रदेश मंत्रिमंडल को देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed