फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest workers arrived on information and caught the snake

Dehradun News: वाहन के टायर में सल्लू सांप को लिपटा देख मची खलबली

Sun, 29 Sep 2024 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Forest workers arrived on information and caught the snake
I
विज्ञापन

I

I
I

Iवनकर्मियों ने दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन को पकड़कर जंगल में छोड़ाI

श्यामपुर में एक निजी विद्यालय की पार्किंग में वाहन के टायर में पैंगोलिन (सल्लू सांप) को लिपटा देखकर खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।

विद्यालय के सुरक्षा कर्मचारियों ने वन्य जीव को वाहन के टायर में लिपटा देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश सिंह पंवार को दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने वन विभाग के ऋषिकेश रेंज अधिकारी को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी ने रेस्क्यू कर्मचारी कमल सिंह राजपूत को मौके पर भेजा। वाहन का टायर खोलकर वन्य जीव को बाहर निकाला गया। टायर से बाहर आने पर पता चला कि वन्य जीव विलुप्त प्रजाति का पैंगोलिन (सल्लू सांप) है। वनकर्मी उसे सुरक्षित रेंज कार्यालय ले गए। उसके बाद जंगल में छोड़ दिया। रेंज अधिकारी जीएस धामंदा ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे की है। उन्हें सूचना मिली की श्यामपुर के एक निजी विद्यालय परिसर में खड़े एक वाहन के टायर पर एक वन्य जीव लिपटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed