फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   forest smuggler beaten forest guard

रुड़की: दिनदहाड़े वनरक्षक को बंधक बनाकर की मारपीट, वन तस्कर 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 18 Jun 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुग्गावाला (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुग्गावाला (रुड़की) Updated Mon, 18 Jun 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
forest smuggler beaten forest guard

रसूलपुर वन चौकी पर तैनात वन रक्षक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों से हाथापाई के बाद वनरक्षक को मुक्त करा दिया। मामले में वन तस्कर नसीम उर्फ काला के भाई कलीम समेत समेत 50 लोगों के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे राजाजी पार्क की धौलखंड रेंज का वन रक्षक नंद किशोर रसूलपुर वन चौकी पर पहुंचा। चौकी में वन तस्कर नसीम उर्फ  काला का भाई कलीम अपने छह-सात साथियों के साथ पहले ही खड़ा था। वनरक्षक नंद किशोर के पहुंचते ही कलीम ने उसके साथ अभद्रता कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी वनरक्षक को जबरन बाइक पर बिठाकर बंदरजूड़ गांव ले गए। वहां भी उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


सूचना पर बुग्गावाला थाना प्रभारी गोविंद कुमार पुलिस टीम के साथ कलीम के घर पहुंचे। वनरक्षक को छुड़वाने को कलीम पक्ष के लोगों और पुलिस में नोकझोंक शुरू हो गई, लेकिन पुलिस के आक्रामक होने पर आरोपी नंद किशोर को छोड़कर भाग निकले। आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed