फॉरेस्ट गार्ड भर्ती: एक लाख उम्मीदवारों ने दी लिखित परीक्षा, 18 मार्च को जारी होगी आंसर-की
- 1218 फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए डेढ़ लाख से अधिक उम्मीदवार देंगे परीक्षा
- 13 जिलों में 376 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगी लिखित परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समूह ‘ग’ श्रेणी की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराने में सफल रहा। रविवार को प्रदेश के 376 केंद्रों पर दो शिफ्टों में लगभग एक लाख उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी। जबकि 56 हजार से अधिक उम्मीदवार परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा में उम्मीदवारों की उपस्थिति 63.5 प्रतिशत रही।
वन विभाग में 1218 फॉरेस्ट गार्ड पदों की भर्ती परीक्षा के लिए चयन आयोग ने कुल 156046 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। रविवार को आयोग ने 13 जिलों में 376 केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की। इस भी केंद्र से परीक्षा के दौरान गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। हालांकि हरिद्वार जिले के एक केंद्र से उम्मीदवार गलती से ओएमआर शीट की ट्रेजरी में जमा होने वाली कार्बन कॉपी साथ ले गया।
चयन आयोग के अनुसार गढ़वाल मंडल के सात जिलों में कुल 92132 उम्मीदवारों में से 59637 (63 प्रतिशत) ने परीक्षा दी। इसी तरह कुमाऊं मंडल के छह जिलों में 63914 उम्मीदवारों में से 40243 (64.72 प्रतिशत) परीक्षा में उपस्थित रहे।
18 मार्च को जारी होगी आंसर-की
चयन आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड पद लिखित परीक्षा दो अलग-अलग प्रश्न पत्रों पर कार्रवाई है। 18 फरवरी को आयोग प्रश्न पत्रों की आंसर-की वेबसाइट पर जारी करेगा। इसके बाद आंसर-की पर उम्मीदवार 25 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
ये उपास्थित छात्रों का ब्योरा
जिला कुल उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित
देहरादून 38117 24312
नैनीताल 19983 13073
ऊधमसिंहनगर 17699 11619
अल्मोड़ा 9649 5587
बागेश्वर 3986 2264
पिथौरागढ़ 8451 5088
चंपावत 4146 2612
हरिद्वार 20892 14459
पौड़ी 7401 4115
टिहरी 5435 3080
चमोली 7843 5295
रुद्रप्रयाग 4261 2513
उत्तरकाशी 8183 5858
पद व उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर फॉरेस्ट गार्ड की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा है। इस परीक्षा को आयोग ने जिला, पुलिस प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण से संपन्न कराया है। किसी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।
-संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग