{"_id":"666938635f29c6927b0f1d48","slug":"forest-fire-reached-the-wedding-point-in-akeswar-block-pauri-garhwal-goods-were-burnt-to-ashes-uttarakhand-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri Garhwal: वेडिंग प्वाइंट तक पहुंची जंगल की आग, तीसरी मंजिल पर रखा सारा सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri Garhwal: वेडिंग प्वाइंट तक पहुंची जंगल की आग, तीसरी मंजिल पर रखा सारा सामान जलकर राख
Wed, 12 Jun 2024 02:49 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:49 PM IST
सार
जंगल की आग से एक वेडिंग प्वाइंट की तीसरी मंजिल में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
वैडिंग प्वाइंट तक पहुंची आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एकेश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल में जंगल की आग एक वेडिंग प्वाइंट तक पहुंच गई, जिससे यहां वेडिंग प्वाइंट में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सतपुली तहसील क्षेत्रांतर्गत एकेश्वर ब्लाक के ग्राम बडोली स्थित हरि कृष्ण वेडिंग प्वाइंट में निकटवर्ती पातल गांव के जंगल में लगी आग की चिंगारी से भयावह आग लगी।
विज्ञापन
पहले से सतपुली से पातल गांव के जंगल की आग बुझा रही फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीसरी मंजिल पर डीजे, बिस्तर समेत लाखों रुपए का सामान राख हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें... Jolly Grant Airport: 18 जून से शुरू होगी देहरादून और कुल्लू के बीच सीधी फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल
विज्ञापन
इसके साथ ही टीन सेट और भवन को भी नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय पटवारी डबल सिंह रावत ने बताया कि लगभग दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है।