{"_id":"5b10305d4f1c1bf36e8b57a8","slug":"forest-fire-in-uttarakhand-is-anthropogenic-high-court-may-take-action","type":"story","status":"publish","title_hn":" उत्तराखंड: वन विभाग ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा लोग खुद लगा रहे जंगलों में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: वन विभाग ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा लोग खुद लगा रहे जंगलों में आग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 31 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में जंगल की आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में जंगलों में व्यापक स्तर पर लगी आग के मामले में हाईकोर्ट में जवाब देते हुए वन विभाग ने कहा है कि जंगलों में लगी आग के 90 फीसदी से अधिक मामलों में आग मानव जनित है। इसमें लापरवाही, दुर्घटना, अज्ञानता या जानबूझकर आग लगाने जैसे कारण शामिल हैं। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं कपिल जोशी ने स्वयं कोर्ट में उपस्थित हो कर विस्तृत जवाब दाखिल किया।
विज्ञापन
कपिल जोशी के मुताबिक कुमाऊं क्षेत्र में आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है। उन्होंने कोर्ट में कहा कि जंगलों की आग को नियंत्रित रखने के लिए विभाग ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ा रहा है और वन पंचायतों को आग बुझाने के लिए धनराशि भी उपलब्ध करा रहा है। जोशी ने न्यायालय को बताया कि प्रदेश में 90 प्रतिशत मामलों मे आग मानव जनित थी। उन्होंने न्यायालय को ये भी बताया कि राज्य में पिछले कुछ समय में चार लोगों को जंगल में आग लगाने के आरोप में पकड़ा भी गया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने मामले में प्रमुख वन संरक्षक से तीन सप्ताह में विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी। मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की खंडपीठ ने बुधवार को मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से गुरुवार दोपहर तक हालात की जानकारी देने को कहा था। मामले में अधिवक्ताओं की ओर से आग पर निगरानी रखने और कारणों की पहचान करने के लिए वाडिया इंस्टीट्यूट, सर्वे ऑफ इंडिया अथवा अन्य विशेषज्ञ एजेंसी की मदद लिए जाने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन