फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest Fire In the last 24 hours in Kumaon forest was blazed by fire at 12 places Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: कुमाऊं में पिछले 24 घंटे में आग से 12 जगह धधके जंगल, 13 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र हुआ प्रभावित

Sun, 21 May 2023 10:20 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 21 May 2023 10:20 AM IST
सार

मुख्य वन संरक्षक की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुमाऊं में आरक्षित वन क्षेत्र में पांच और वन पंचायत क्षेत्र में सात घटनाएं हुई हैं। इसे मिलाकर एक नवंबर 2022 से अब तक कुमाऊं मंडल में आग की 238 घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Forest Fire In the last 24 hours in Kumaon forest was blazed by fire at 12 places Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं के आरक्षित और वन पंचायत क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में आग से 12 जगह जंगल धधके। जिससे 13 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। गढ़वाल और वन्य जीव क्षेत्र में आग की एक भी घटना नहीं हुई। मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक एक नवंबर 2022 से अब तक 505 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

प्रदेश के जंगलों में आग की घटनाओं को लेकर मुख्य वन संरक्षक की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुमाऊं में आरक्षित वन क्षेत्र में पांच और वन पंचायत क्षेत्र में सात घटनाएं हुई हैं। इसे मिलाकर एक नवंबर 2022 से अब तक कुमाऊं मंडल में आग की 238 घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar News: देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच फिर हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि गढ़वाल मंडल में 134 एवं वन्य जीव क्षेत्र में 41 घटनाएं हुई हैं। विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि जंगल की आग की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय कर बैठक की जाए। वहीं शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। ब्यूरो



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed