फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest department put up board in Rajawala,

Dehradun News: राजावाला में वन विभाग ने लगाया बोर्ड, 24 घंटे रखी जा रही निगरानी

Tue, 26 Dec 2023 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Forest department put up board in Rajawala,
वन विभाग ने राजावाला (बाढ़वाला) में वृक्षों के कटान को रोकने के लिए बोर्ड लगा दिया है। कुछ माह पूर्व असामाजिक तत्वों ने बोर्ड चोरी कर लिया था। पेड़ों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे गश्त की जा रही है। कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग अंतर्गत विकासनगर तहसील के राजावाला में वर्ष 2016-2021 के बीच बड़े पैमाने पर साल के पेड़ों का अवैध कटान किया गया था। इसकी शिकायती रूद्रसेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी ने जिलाधिकारी, एसडीएम और डीएफओ से की थी। विभाग ने आनन-फानन में जांच करते हुए 147 पेड़ों के कटान की पुष्टि की थी। इस पर राकेश तोमर उत्तराखंडी ने वर्ष 2021 में उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रमुख वन संरक्षक के नेतृत्व में विभागीय टीम ने निरीक्षण किया तो 6667 पेड़ों के कटान की पुष्टि हुई थी। इसमें 50 यूकेलिप्टस और शेष प्रतिबंधित प्रजाति साल के थे। इस पर चौहड़पुर रेंज के तत्कालीन रेंज अधिकारी और तीन वन कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। मामला निजी भूमि से जुड़ा होने पर जिलाधिकारी सोनिका ने एसडीएम विकासनगर को जांच के आदेश दिए थे।लापरवाही पाए जाने पर चार राजस्व कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। तत्कालीन नायब तहसीलदार विकासनगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। रेंज अधिकारी सुनील गैरोला ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने बोर्ड चोरी कर लिया था। इसे फिर से लगा दिया गया है। 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed