फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   forest department give crackers to forest guard

हाथी भगाने को डिमांड भेजी गोली की, भेज दिए पटाखे

Fri, 28 Apr 2017 04:33 PM IST
आलोक पंवार/ अमर उजाला, ऋषिकेश
आलोक पंवार/ अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 28 Apr 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
forest department give crackers to forest guard
elephant - फोटो : google

जंगल में गश्त के दौरान शिकारियों से सामना होने और हाथी बाहुल्य क्षेत्र में लोगों के जानमाल की सुरक्षा करने वाले वनकर्मी स्वयं असुरक्षित हैं। दरअसल, संकट के समय हवाई फायर के लिए कारतूस नहीं है। मजे की बात यह कि रेंज कार्यालय ने मुख्यालय से गोली की डिमांड की, लेकिन वहां से पटाखे भिजवा दिए गए।

विज्ञापन


ऋषिकेश वन रेंज की सीमा दून मार्ग से छिद्दरवाला हाईवे तक है। काफी बड़ा क्षेत्रफल होने के कारण वनकर्मियों को वन्य जीवों, हरे पेड़ और आबादी में घुसे हाथी को खदेड़ने के लिए बंदूक आदि सुरक्षा उपकरण से लैस होना जरूरी है। वनकर्मियों के पास बंदूक तो है, लेकिन महज शोपीस है। संकट के समय फायर के लिए बंदूक में गोली नहीं है। विभागीय सूत्रों की मानें तो चार महीने से गोली का कोटा खत्म हो चुका है। 315 और 12 बोर के कारतूस की डिमांड वन प्रभागीय कार्यालय दून को भेजी जा चुकी है, लेकिन मुख्यालय ने गोली की जगह पटाखे की खेप भिजवाकर इतिश्री कर ली।
विज्ञापन


हाथी भगाने में पटाखे कारगर नहीं
गुमानीवाला, खैरीकलां, खैरीखुर्द, रुषाफार्म टोंगिया आबादी वाले क्षेत्रों में अक्सर हाथी की आमद रहती है। वनकर्मियों की मानें तो हाथी को भगाने के लिए पटाखे कारगर नहीं है। हाथी आतिशबाजी के आदी हो चुके हैं। हवाई फायर पर ही हाथी खौफजदा होकर जंगल की ओर भागते हैं। बंदूक में गोली न होने से हाथी को भगाने में खतरा बना रहता है। दून मार्ग पर भी हाथी की आमद बनी रहती है, जहां सुबह से रात नौ बजे तक वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश वन रेंज में कारतूस न होने का मामला संज्ञान में है। फिलहाल हाथी को आबादी से भगाने के लिए पटाखे की व्यवस्था की गई है। जल्द रेंज कार्यालय को डिमांड के अनुरूप कारतूस उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
- बीबी मर्तोलिया, एसडीओ, दून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed