{"_id":"59234a5e4f1c1b4d6a53735a","slug":"forest-department-caught-two-species-of-rare-owl","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में मिले दुर्लभ प्रजाति के दो उल्लू, जू भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में मिले दुर्लभ प्रजाति के दो उल्लू, जू भेजने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 23 May 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने दुर्लभ प्रजाति के दो उल्लू पकड़े हैं। इनको एक किसान ने अपने घर पर पालकर रखा था। वन विभाग की टीम को देखते ही यह व्यक्ति मौके से फरार हो गया। दोनों उल्लुओं को अब नैनीताल चिड़ियाघर भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह उल्लू दुर्लभ प्रजाति के हैं। इनका हिंदी नाम चुगड़ बसरा है। अंग्रेजी में इनको ब्राउन फिशआउल कहते हैं। हिमालय क्षेत्र में इनकी संख्या लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन
डीएफओ विनय भार्गव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अस्कोट के वन क्षेत्र अधिकारी केआर टम्टा, वन दरोगा रमेश जोशी, प्रेमपाल ने अस्कोट घनधूरा जंगल के पास कानीधूरा दूनाकोट में एक पशुपालक योगेंद्र सिंह के घर से इन उल्लुओं को बरामद किया।
विज्ञापन
योगेंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वह इन उल्लुओं को छोटी अवस्था में जंगल से मुर्गी समझकर पालने के लिए उठा लाया था। अब यह काफी बड़े हो गए हैं। डीएफओ ने बताया कि योगेंद्र वन विभाग की टीम के घर पर आने और सारा माजरा समझने के बाद मौका देखकर फरार हो गया था।
अधिकारियों का यह भी कहना है कि उसने अज्ञानतावश ऐसा कदम उठाया होगा। उल्लू को वन विभाग ने संरक्षित श्रेणी में रखा है। अस्कोट के वन रेंजर इन उल्लुओं को लेकर सोमवार की शाम जिला मुख्यालय में डीएफओ कार्यालय पहुंचे।