फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest Area Continuously decline in High and Central Himalayan Areas

भारतीय वन सर्वेक्षण के सर्वे में हुआ खुलासा, इस कारण उच्च और मध्य हिमालयी क्षेत्रों में कम हो रहे वन

Mon, 15 Oct 2018 08:44 AM IST
अरविंद सिंह/अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Oct 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Forest Area Continuously decline in High and Central Himalayan Areas
forest

देश में हिमालयी क्षेत्रों में वन क्षेत्रफल कम हो रहा है। भारतीय वन सर्वेक्षण की ओर से किए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक उच्च व मध्य हिमालयी क्षेत्रों में जहां वन तेजी से घट रहे हैं, जबकि लघु हिमालयी क्षेत्रों व कम ऊंचाई वाले इलाकों में वन क्षेत्रफल बढ़ रहा है। उच्च व मध्य हिमालयी क्षेत्र में वन क्षेत्रफल में साल दर साल आ रही कमी के लिए वैज्ञानिक हिमालयी क्षेत्रों में मौसम में आ रहे बदलाव और प्रदूषण को जिम्मेदार मान रहे हैं।

विज्ञापन


भारतीय वन सर्वेक्षण की ओर से साल 2015 में कराए गए सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक पांच सौ मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 7087 वर्ग किमी क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई है। पांच सौ से लेकर एक हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में महज 276 वर्ग किमी वन क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है। इससे अधिक ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में वन क्षेत्रफल में कमी आ रही है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक 1000 से 2000 मीटर की ऊंचाई वाले पहाड़ों मेें 217 वर्ग किमी वन क्षेत्रफल में कमी आई है, जबकि 2000 से 4000 मीटर ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों मेें 193 वर्ग किमी और 2000 से 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में 76 वर्ग किमी वन क्षेत्रफल में कमी दर्ज की गई है। इससे इतर चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में 99 वर्ग किमी वन क्षेत्रफल कम हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टोपोग्रॉफी मिशन तकनीक का सहारा लिया गया

हिमालयी क्षेत्रों में अलग अलग ऊंचाइयों पर पाए जाने वाले वन क्षेत्रफल के सर्वे के लिए शटल रडार टोपोग्रॉफी मिशन (एसआरटीएम) तकनीक का सहारा लिया गया। वन सर्वेक्षण के आंकड़ों पर नजर डालें तो पूरे देश में 701495 वर्ग किमी क्षेत्रफल वनों से आच्छादित है।

इसमें 88633 वर्ग किमी बेहद घने जंगल, 312739 वर्ग किमी कम घने जंगल, 300123 वर्ग किमी खुले वन शामिल हैं। इसके अलावा 41540 वर्ग किमी में झाड़ियां हैं। संस्थान के वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य व उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम और प्रदूषण में आ रहे बदलाव के चलते वन क्षेत्रफल में कमी आई है।

क्षेत्रों में वन क्षेत्रफल कम होेने के कई कारण है जिसमें मौसम में बदलाव व प्रदूषण शामिल हैं। वन क्षेत्रफल के कारणों का अध्ययन कराया जा रहा है। उसके बाद हरसंभव कदम उठाए जाएंगे ताकि वनों को घटने से रोका जा सके। 
- प्रकाश लखचौरा, उप महानिदेशक भारतीय वन सर्वेक्षण 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed