{"_id":"5d07bb168ebc3e50957799a7","slug":"foreigners-climbers-search-campaign-helicopter-drop-equipment-and-luggage-on-nanda-devi-base-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता पर्वतारोहियों के शव लाने 14 सदस्यीय दल के 12 सदस्य एडवांस बेस कैंप पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता पर्वतारोहियों के शव लाने 14 सदस्यीय दल के 12 सदस्य एडवांस बेस कैंप पहुंचे
Tue, 18 Jun 2019 10:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदादेवी पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोहियों के शवों को निकालने के लिए अभियान जारी है। सोमवार को सेना के हेलीकॉप्टर से जरूरी सामान और उपकरण नंदा देवी बेस कैंप तक पहुंचाए गए।
विज्ञापन
13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए रवाना हुए 13 सदस्यीय दल में से ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, ऑस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे।
विज्ञापन
सर्च अभियान के दौरान बर्फ में पांच शव दिखाई दिए थे। जिस स्थान पर शव पड़े थे वहां खतरनाक दर्रे होने से सेना के हेलीकॉप्टर से इन्हें निकालने का प्रयास सफल नहीं हो सका था। अब शवों को निकालने के लिए आईटीबीपी के जवानों की 18 सदस्यीय टीम बेस कैंप द्वितीय में पहुंचाई गई है। इस दल का नेतृत्व आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी और पर्वतारोही रतन सिंह सोनाल कर रहे हैं। सोमवार को सेना के हेलीकॉप्टर से 2.5 क्विंटल की एक मशीन सहित अन्य जरूरी सामान नंदा देवी तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि 16 जून को उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम खराब रहने से अभियान नहीं चला। 17 जून को मौसम साफ होने के बाद सुबह जरूरी उपकरण और सामान हेलीकॉप्टर से भेजा गया है। 18 जून को भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कुशल पर्वतारोही जवानों की टीम 4800 मीटर की ऊंचाई पर खोज अभियान का अभ्यास करेगी।
14 सदस्यीय दल के 12 सदस्य एडवांस बेस कैंप पहुंचे
नंदा देवी चोटी आरोहण में लापता सात विदेशी पर्वतारोहियों और एक भारतीय नागरिक की तलाश और शव निकालने के लिए पिंडारी ग्लेशियर गए इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के 14 सदस्यीय दल के 12 सदस्य एडवांस बेस कैंप में पहुंच गए हैं। दो सदस्य बेस कैंप में पहुंचे हैं। मंगलवार को दल आगे की कार्रवाई करेगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि दल की मांग पर फार्मासिस्ट भी जिला मुख्यालय पहुंच चुके हैं।