फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Foreigner climbers dead bodies search 25 days Campaign will start from 11 june

आज से 25 दिन चलेगा नंदा देवी चोटी पर बर्फ में दबे पर्वतारोहियों के शवों को निकालने का अभियान

Tue, 11 Jun 2019 01:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jun 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Foreigner climbers dead bodies search 25 days Campaign will start from 11 june
नंदा देवी चोटी पर बर्फ में दबे शव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नंदा देवी चोटी में पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोहियों के शवों को निकालने के लिए आज से करीब 25 दिन का अभियान चलेगा। आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निंबाडिया के मुताबिक अभियान में 32 सदस्य शामिल हैं और यह मंगलवार से शुरू हो रहा है। आईटीबीपी के डीजी एसएस बेसवाल के पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद ही अभियान शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


डीआईजी के मुताबिक अभियान दल में आईटीबीपी के 18 विशेष पर्वतारोही हैं। यह सदस्य नंदा देवी बेस कैंप से घटनास्थल तक जाएंगे। शवों को निकालकर रखने के लिए एक जगह तय की जाएगी। निकाले गए शवों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से जिला मुख्यालय तक लाया जाएगा।

विज्ञापन

 

14 सदस्यों का दूसरा दल नंदादेवी बेस कैंप में जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए तैयार रहेगा। दल में आईटीबीपी के अतिरिक्त एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के भी सदस्य शामिल हैं। यह अभियान 11 जून से शुरू हो रहा है। आईटीबीपी ने दो जुलाई तक की कार्ययोजना बनाई है। अभियान का नेतृत्व आईटीबीपी के पर्वतारोही रतन सिंह सोनाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुआ था......

डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने आईटीबीपी की कार्ययोजना मिलने की पुष्टि की और कहा कि भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के दो पर्वतारोही भी इस दल में शामिल हो सकते हैं। इस विशेष अभियान के लिए आईटीबीपी ने दस लाख रुपये व्यय का प्रस्ताव दिया है। अनुमति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। इस अभियान के लिए वायु सेना की भी मदद ली जा रही है।

13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के आरोहण लिए रवाना हुए 13 सदस्यीय दल में से ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकंस और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे।

 

सर्च अभियान के दौरान बर्फ में पांच शव दिखाई दिए थे। जिस स्थान पर शव पड़े थे वहां खतरनाक दर्रे होने से सेना के हेलीकाप्टर से इन्हें निकालने का प्रयास सफल नहीं हो सका था। पर्वतारोहियों के शवों को निकालने के लिए डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे, आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक एपीएस निंबाडिया और एनडीआरएफ के अधिकारियों की बैठक में कार्ययोजना तैयार की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed