फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Foreign Trekkers Group gone to satopanth for trekking

गुलजार होने लगे उच्च हिमालयी क्षेत्र, सतोपंत रवाना हुआ भारतीय व विदेशी पर्वतारोहियों का दल

Thu, 29 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Aug 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Foreign Trekkers Group gone to satopanth for trekking
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्र एक बार फिर से ट्रैकरों व पर्वतारोहियों से गुलजार होने लगे हैं। जिसके साथ ही पर्यटन कारोबारियों के चेहरों की रौनक भी बढ़ गई है।

विज्ञापन


इसी क्रम में बुधवार को भारतीय व विदेशी पर्वतारोहियों का एक दल सतोपंत अभियान के लिए रवाना हुआ। इस 20 दिवसीय अभियान में पर्वतारोही दल समुद्र की सतह से 7075 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सतोपंत पीक को फतह करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन


अभियान में सहयोग प्रदान कर रहे माउंट हाई विंड एजेंसी के संयोजक जयेंद्र राणा ने बताया कि दल में विभिन्न प्रदेशों के आठ भारतीयों के अलावा जर्मनी, कनाडा व ऑस्ट्रेलिया के चार पर्वतारोही भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दल का नेतृत्व ऑस्ट्रेलिया के जैफरी ब्रूस करेंगे। जबकि स्थानीय युवा अभिलाष बिष्ट दल के गाइड होंगे। इसके अतरिक्त 6 से 7 पोर्टर भी दल में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार (आज) को सभी पर्वतारोही गंगोत्री धाम से भोजवासा, गोमुख व नंदनवन होते हुए वासुकी ताल पहुंचेंगे।

जहां एडवांस बेस कैंप व समिट कैंप स्थापित करने के बाद समुद्र की सतह से 7075 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सतोपंत पीक का आरोहण किया जाएगा। अभियान दल 17 सितंबर को वापस जिला मुख्यालय लौटेगा।

मौजूदा वक्त में गंगोत्री नेशनल पार्क स्थित चोटियों में तीन से चार अभियान दल पहुंच चुके हैं, जबकि सितंबर माह में कई अन्य दल भी यहां आने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं हाल ही में भारत सरकार द्वारा 137 चोटियों को विदेशी पर्वतारोहियों के लिए खोला गया है। जिसमें से सर्वाधिक 51 चोटियां उत्तराखंड में मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed