फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Foreign Ministry has prepared Mobile App

...और अब सलमान का ‘फेसबुकिया’ अंदाज

Sun, 18 Aug 2013 10:34 AM IST
देहरादून/आफताब अजमत
देहरादून/आफताब अजमत Updated Sun, 18 Aug 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
Foreign Ministry has prepared Mobile App

युवाओं से रूबरू होने का मौका था तो विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद भी युवा रंग में रंगे नजर आए। यूथ की नब्ज पहचान सलमान ने अपना फेसबुकिया अंदाज विवि के छात्रों के सामने पेश किया।

विज्ञापन


फेसबुक, ट्वीटर जैसी सोशल साइट्स और यू ट्यूब पर विदेश मंत्रालय की गतिविधियों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इनके जरिये दुनिया में भारत नई छवि गढ़ रहा है।
विज्ञापन


विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ आई विदेश संयुक्त सचिव रीवा गांगुली दास ने मंत्रालय की गतिविधियों के संबंध में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया।

साइट्स पर जुड़ने की अपील

बताया कि मंत्रालय फेसबुक पेज, ट्वीटर अकाउंट और यूट्यूब के माध्मय से अपनी गतिविधियों को दुनियाभर के सामने पेश किया जा रहा है।

इससे दुनिया में भारत की छवि उभरी है तो कई लोगों की आशंकाएं भी दूर होती हैं। बताया कि इन वेबसाइट्स पर मंत्रालय प्रतियोगिताएं भी आयोजित करता रहता है। उन्होंने दून विवि के युवाओं से भी इन साइट्स पर जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंड्रायड के लिए मंत्रालय का एप्स
देश-दुनिया के युवाओं तक मंत्रालय की पहुंच बनाने के लिए विदेश मंत्रालय ने हाल ही में मोबाइल एप्स भी तैयार किया है। इसे युवा अपने एंड्रायड मोबाइल में मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्स की मदद से एक क्लिक पर मंत्रालय की हर जानकारी युवाओं तक पहुंच सकती है।

उठा प्रतिबंध का सवाल
प्रजेंटेशन के दौरान एक छात्रा ने विदेश मंत्री से सवाल किया कि एक ओर मंत्रालय सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स पर अपना प्रमोशन कर रहा है, वहीं केंद्र सरकार सोशल साइट्स पर प्रतिबंध की बात करती है।


इस पर विदेश मंत्री ने कहा कि प्रतिबंध उन्हीं जगहों पर लगाया जाता है, जहां देश की अखंडता को खतरा होता है। कहा कि किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह सोशल साइट्स पर प्रतिबंध लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed