फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   For the first time, a student union function was

Dehradun News: सरकार की योजनाएं गिना सीएम ने छात्रों को पढ़ाया आत्मनिर्भरता का पाठ

Sun, 12 Apr 2026 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
For the first time, a student union function was
पहली बार डीएवी पीजी कॉलेज में इतने बड़े स्तर पर छात्रसंघ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें न सिर्फ प्रदेश के बल्कि दूसरे राज्यों के प्रसिद्ध कलाकारों ने भी अपनी लाइव प्रस्तुति दी। जबकि बीती सालों की तुलना में इस बार छात्रों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। उधर राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए युवाओं को साधने के प्रयास के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रसंघ समारोह में शिरकत कर छात्रों से सीधा संवाद किया और राज्य के साथ केंद्र सरकार की योजनाएं गिना आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि सीएम धामी ने युवाओं को प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। हालांकि यह पहला मौक़ा नहीं है जब समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया हो। इससे पहले भी राज्य के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। लेकिन आने वाले साल में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीएम का इस कार्यक्रम में पहुंचा, चुनावी तैयारियों से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में युवाओं को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया जैसी पहलें शामिल हैं, जिन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रयासरत है। नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है, साथ ही साइंस सिटी व एस्ट्रो पार्क जैसी परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए नई भर्तियां की जा रही हैं और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पहले से ही की गई मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जुलाई 2024 में स्वीकृत डीएवी पीजी कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शैक्षणिक ब्लॉक की छत पर दो अतिरिक्त तल (प्रथम एवं द्वितीय) के निर्माण की आज एक नई घोषणा भी की, जिसके लिए नई व पृथक से वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाएगी, जिससे महाविद्यालय के शैक्षणिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कैबिनेट मंत्री खान दास ने भी महाविद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति लगाने और सभी आवश्यक बिल्डिंग मरम्मत कार्यों को करने के लिए बजट उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। इसके बाद हरियाणवी संगीत जगत के प्रसिद्ध स्टार परफॉर्मर मासूम शर्मा ने अपनी लाइव प्रस्तुति से पूरे माहौल को रोमांच और ऊर्जा से भर दिया। उनके दमदार सुरों, जोशीले अंदाज और लोकप्रिय गीतों ने विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, कार्यक्रम में सप्ताह भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक उमेश कुमार, कर्नल अजय कोठियाल, प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार, प्रो. शशि किरण सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed