फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   for election campaign akhilesh and dimple yadav will come uttarakhand

सपा के प्रचार के लिए उत्तराखंड आएंगे अखिलेश और डिंपल 

Fri, 20 Jan 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Jan 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
for election campaign akhilesh and dimple yadav will come uttarakhand
- फोटो : file photo

विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव उत्तराखंड आएंगे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने पार्टी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर यह आश्वासन दिया है। देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी उनकी सभा हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने शनिवार को पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा करने की बात कही है। 

शुक्रवार को समाजवादी पिछड़ा वर्ग सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुलफाम अली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 21 तक उत्तराखंड के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नाम घोषित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कहा कि चुनाव के दौरान उनके साथ ही किरनमय नंदा, रामू वालिया, डिंपल यादव आदि भी चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड आएंगे। गुलफाम ने बताया कि अखिलेश से देहरादून और हल्द्वानी, डिंपल यादव से देहरादून और हरिद्वार आने का आग्रह किया गया है। वहीं, किरनमय नंदा देहरादून और रामू वालिया के बाजपुर आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने डिंपल यादव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में आभा बड़थ्वाल, रुपेंद्र कुमार तोमर, समीर मिर्जा, मो. आबिद अली आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed