{"_id":"5bd777f700a620c2b83f039d79657006","slug":"football-coach-at-baichung-bhutia-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल कोच बनना है तो बाईचुंग भूटिया से करें संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल कोच बनना है तो बाईचुंग भूटिया से करें संपर्क
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 18 Feb 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप फुटबाल खिलाड़ी या कोच हैं तो आपको मिल सकता है फुटबाल आइकन और अर्जुन अवार्डी बाईचुंग भूटिया के फुटबाल स्कूल में खिलाड़ियों को कोचिंग का मौका।
विज्ञापन
भूटिया की राजा राममोहन राय एकेडमी स्कूल में शुरू हो रहे स्कूल में कोच के लिए दून से कोचों के आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदक आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
शनिवार को दून आए बाईचुंग भूटिया ने राजा राममोहन राय एकेडमी से फुटबाल स्कूल खोलने का करार किया है। यह अप्रैल में शुरू होना है, लेकिन इसके लिए कोचों की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन
महिलाएं भी कर रही हैं आवेदन
दरअसल स्कूल में अंडर-10 से 16 आयु वर्ग के बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी। महिला कोच भी इसके लिए आवेदन कर दी है। आवेदन के बाद मार्च महीने के अंत या अप्रैल महीने में दिल्ली से एक टीम दून आकर कोचों का ट्रायल लेगी।
टेस्ट में पास होने के बाद चयनित कोचों को लाइसेंस दिया जाएगा, जो स्कूल में बच्चों को सिखाएंगे। शुरुआती दौर में एकेडमी में 4 या 5 कोच रखे जाएंगे। बच्चों की संख्या बढ़ने के बाद या जरूरत के हिसाब से कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी।