फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   football coach

फुटबाल खेलते, अंग्रेजी बोलते हैं तो मिलेगी यह नौकरी

Thu, 28 Nov 2013 09:12 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Nov 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
football coach

फुटबाल खेला है और अंग्रेजी के जानकार हैं तो आप अब आसानी से प्रोफेशनल फुटबाल क्लब के कोच बन सकते हैं। इसके लिए बस एक टेस्ट पास करना हो, जिसके बाद ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन से डी-लाइसेंस प्राप्त होने पर किसी भी प्रोफेशनल फुटबाल टीम के कोच बनकर जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन


डी-लाइसेंस कोर्स
युवा फुटबालरों की इस चाहत को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश में डी-लाइसेंस कोर्स कराया जा रहा है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए 5 दिसंबर अंतिम तिथि रखी गई है।
विज्ञापन


मोहन बागान, मोहम्मडन स्पोर्टिंग, ईस्ट बंगाल, चर्चिल ब्रदर्स, सलगावकर...आदि देश के ऐसे चुनिंदा प्रोफेशनल फुटबाल क्लब हैं, जिनसे जुड़ना हर फुटबालर का सपना होता है। इन्हीं क्लबों के साथ प्रोफेसनल कोच भी जुड़े हैं। अब युवाओं के लिए प्रोफेसनल कोच बनने की राह आसान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीएस रावत को कॉर्डिनेटर बनाया गया
एआईएफएफ अब हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में सुंदरनगर, मंडी (हिमाचल प्रदेश) में डी-लाइसेंस कोर्स करा रही है। जो 15 दिसंबर से शुरू होगा। इसके लिए उत्तराखंड में उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन के सचिव वीएस रावत को कॉर्डिनेटर बनाया गया है


वीएस रावत ने बताया कि कोर्स में राष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेला खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है, लेकिन उसे अंग्रेजी का ज्ञान अनिवार्य है। साथ ही 12वीं पास होना चाहिए। कैंप में जम्मू-कश्मीर और एशिया फुटबाल कॉंफिडिरेशन के प्रशिक्षक खेल की जानकारी देंगे। इस दौरान थ्योरी, फिटनेस, ऑडियो-वीडियो की जानकारी दी जाएगी। अंत में टेस्ट में पास होने पर ही डी-लाइसेंस मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed