{"_id":"58bec80c4f1c1bec43dc3f4e","slug":"food-security-department-caught-mawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बसों से ही हो रही 'नकली' मावे की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी बसों से ही हो रही 'नकली' मावे की सप्लाई
ब्यूरो /अमर उजाला, नारसन
Updated Tue, 07 Mar 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में अब दूध और मावे की खपत भी बढ़ रही है। लेकिन जो मावा दुकानों तक पहुंच रहा है वह शुद्घ है या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं। हैरानी की बात तो यह है कि सरकारी बसों से ही मावे की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की सरकारी बस में आ रहा करीब डेढ़ क्विंटल मावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। प्रथम दृष्टयता अधिकारी मावे के खराब होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
होली पर्व के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम इन दिनों मिलावटी मावा एवं मिठाइयों की खेप प्रदेश में रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाए हुए हैं। इसके तहत मंगलवार को भी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में टीम की ओर से नारसन बॉर्डर पर सरकारी बसों एवं निजी वाहनों की चेकिंग की गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान करीब पांच दर्जन वाहनों को मिलावटी मावे एवं मिठाई होने की आशंका को लेकर चेक किया गया। इस दौरान यूपी के खतौली डिपो में आ रही एक रोडवेज बस में चेकिंग के दौरान करीब डेढ़ क्विंटल मावा रखा मिला। मावे के बारे में चालक एवं परिचालक से पूछा गया तो वह कुछ नहीं बता पाए।
इस पर अधिकारियों ने मावे को कब्जे में लिया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि मावा प्रथम दृष्टयता खराब लग रहा है। पहले मावे के मालिक के आने का इंतजार किया जाएगा। यदि कोई मालिक आ गया तो सैंपल लेकर मावा छोड़ दिया जाएगा। अन्यथा आज (बुधवार) नष्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मावे को रुड़की एवं हरिद्वार में सप्लाई किया जाना था। इस दौरान योगेंद्र पांडेय, संतोष कुमार, कपिल देव, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।