फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Food poisoning case three more patient refer to Higher center

फूड प्वाइजनिंग केस: दो की हालत गंभीर, चॉपर से हल्द्वानी किया रेफर, एक और मरीज की गई जान

Mon, 03 Dec 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Dec 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Food poisoning case three more patient refer to Higher center
फूड प्वाइजनिंग

बागेश्वर जिले के बास्ती गांव में विषाक्त भोजन खाने के बाद पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई है। वहीं दो और मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना में मृतकों की संख्या अब बढ़कर चार हो गई है।

विज्ञापन

 

बीमार हुए मरीजों में दो की हालत गंभीर है। एक मरीज को वेंटीलेटर पर रखा गया है जबकि एक आईसीयू में है। सुशीला तिवारी अस्पताल में 43 मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को इलाज के दौरान खिमुली देवी की मौत हो गई।  खिमुली देवी (60) को वेंटीलेटर पर रखा गया था। खिमुली देवी की हालत नाजुक बनी हुई थी।

विज्ञापन


खिमुली देवी और कुछ बच्चों के स्टूल में ब्लड भी आया था। हालांकि, रविवार सुबह से स्टूल में खून आना बंद हो गया था। उनका ब्लड प्रेशर न के बराबर था और किडनी काम नहीं कर रही थी साथ ही श्वसन तंत्र भी काम नहीं कर रहा था। खिमुली देवी की मल्टी आर्गन फेल्योर जैसी स्थिति थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात और रविवार सुबह ये हुए भर्ती

तारा (28), भूपाल (36), कुशाल (74), आनंदी (45), निर्मला (30), योगेश (10), कोमल (06), शाक्षी (08), बीमा देवी (40), राम सिंह (68), पिंकी (17), मोहित (09), शोभा (14), जयंती देवी (42), गोपुली देवी (50) और सुंदर (25) 

ये लाए गए एयरलिफ्ट कराकर 
कमरी (65), किरण (21) और जीत सिंह (55)

ये जांचें कराई जा रही हैं
स्टूल, स्टूल कल्चर, ब्लड कल्चर, अल्ट्रासाउंड (पेट), एक्स रे, यूरिया, एसजीओटी, एसजीपीटी, ब्लड शुगर, ईएसआर, हीमोग्लोबिन, टीएलसी-डीएलसी, क्रिटनाइन, एल्कट्रोलाइट, बिलरोबिन, ईसीजी, सोडियम और पोटिशयम

जांच रिपोर्ट की सोमवार या मंगलवार को आने की संभावना

जबकि राम सिंह (68) को वार्ड बी में रखा गया है। मधुमेह होने के कारण रामसिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉ. जोशी ने बताया कि जांच रिपोर्ट सोमवार या मंगलवार को आने की संभावना है। उसके बाद ही पता चल सकेगा कि बीमार होने की वजह क्या रही। 

बता दें कि बास्ती गांव में विवाह समारोह में भोजन करने के बाद लगभग 300 लोग बीमार हो गए थे। गंभीर रूप से बीमार लोगों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया था। सुशीला तिवारी अस्पताल में शनिवार की देर रात 16 मरीज लाए गए।

जबकि रविवार सुबह तीन मरीजों को एयरलिफ्ट कराकर लाया गया। शनिवार देर रात और रविवार सुबह 19 मरीज इलाज के लिए भर्ती किए गए। एसटीएच के  एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि रविवार देर शाम भी दो मरीज एसटीएच पहुंचे। इन्हें मिलाकर एसटीएच में कुल 43 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed